ENG vs IRE: टेस्ट मैच से पहले ही हो गया टीम का ऐलान, अनकैप्ड प्लेयर को मिला मौका, जानें प्लेइंग इलेवन
ENG vs IRE, Live Streaming Details: आयरलैंड और इंग्लैंड के बीच होने वाला यह टेस्ट मैच फैंस आसानी से लाइव देख सकते हैं। मुकाबले को टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।

England Announce Playing XI: इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच गुरुवार से ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। एशेज सरीज से पहले तैयारियों के लिहाज से इंग्लैंड के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। मैच से ठीक एक दिन पहले ही इंग्लैंड की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है।
जोश टंग करेंगे डेब्यू: इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड की टीम ने जोश टंग को अपने साथ जोड़ा है। जोश टंग आयरलैंड के खिलाफ अपने टेस्ट क्रिकेट का पहला मुकाबला खेलेंगे। वहीं बेन स्टोक्स टीम की अगुवाई करेंगे और ओली पोप उपकप्तान होंगे। आईपीएल में चोट से जूझ रहे बेन स्टोक्स इस मुकाबले को खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हैं। आयरलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो की वापसी हुई है।
ऐसे देखें लाइव मैच: भारत में क्रिकेट फैंस इंग्लैंड और आयरलैंड टेस्ट मैच को Sony Sports Ten 1 और Sony Sports Ten 1 HD पर लाइव देख सकते हैं। लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV एप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। मैच को ऑनलाइन लाइव देखने के लिए फैंस को Sony LIV सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा। वहीं इंग्लैंड में रहने वाले क्रिकेट प्रशंसक स्काई स्पोर्ट्स मेन इवेंट और स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट पर मैच लाइव देख सकते हैं।
भारत - सोनी स्पोर्ट्स टेन 1, सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 एचडी और सोनी लिव (लाइव स्ट्रीमिंग)।
इंग्लैंड - स्काई स्पोर्ट्स मेन इवेंट और स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट।
इंग्लैंड ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान: बेन डकेट, जैक क्राउले, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, मैथ्यू पॉट्स, जोश टंग और जैक लीच।
एकमात्र टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड टीम का स्क्वॉड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जोनाथन बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, हैरी ब्रूक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, डैन लॉरेंस, जैक लीच, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।
आयरलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), हैरी टेक्टर, जॉर्ज डॉकरेल, कर्टिस कैम्फर, ग्राहम ह्यूम, लोरकन टकर (विकेटकीपर), पीजे मूर, एंड्रयू मैकब्राइन, मार्क अडायर, क्रेग यंग।












Click it and Unblock the Notifications