Ashes Test के पहले दिन सिर चढ़कर बोला 'बैजबॉल' स्टाइल, रूट के इस रिवर्स स्कूप पर T20 को भी जलन होगी- VIDEO

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने एशेज टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी तरह की शुरुआत की है जैसी वे पिछले 1 साल से टेस्ट क्रिकेट में करते आ रहे हैं।

अंग्रेज टीम ने तेज खेल दिखाते हुए पहले दिन 78 ओवर में ही 393 रन बना दिए और 8 विकेट के नुकसान पर अपनी पारी को घोषित कर दिया। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने बगैर विकेट के नुकसान के 14 रन बना दिए थे।

Joe Root exceptional reverse scoop in Ashes

यह निश्चित तौर पर एक बैजबॉल एप्रोच ही जाएगी, जिसमें जैक क्रॉली ने 73 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली। हैरी ब्रूक ने 37 गेंदों पर 32 बनाए, ओलिपॉप ने 44 गेंदों पर 31 बनाए, विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो ने 78 गेंदों पर 78 रनों की तूफानी पारी खेली और जो रूट ने सबसे शानदार 152 गेंदों में 118 रन बनाए।

रूट नाबाद रहे और अंग्रेजों अपनी शर्तों पर पारी को घोषित किया। यह जो रूट का एक शानदार शतक था और उनके व जॉनी बेयरस्टो के बीच छठे विकेट के लिए एक बेहतरीन साझेदारी भी देखने के लिए मिली।

इस पारी में भी जो रूट ऐसी कोई अपॉर्चुनिटी मिस नहीं करना चाहते थे, जिस पर रन ना बन सके, बल्कि वह रन बनाने के नए अवसर भी बना रहे थे। इस मैच के ओपनिंग डे पर बल्ले से जो रूट का डोमिनेंस इतना ज्यादा था कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन गेंदबाज स्कॉट बोलेंडे की गेंद पर रिवर्स स्कूप करते हुए 6 रन बटोरे।

यह निश्चित तौर पर टी-20 के दर्जे का शॉट था जहां स्कॉट ने ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ की बॉल की और रूट ने हलचल करते हुए तुरंत अपना स्टांस बदला। वह आंशिक तौर पर बाएं हाथ के बल्लेबाज देखने लगे और एक बेहतरीन उल्टा स्कूप शॉट लगा दिया।

शॉट वाकई में दर्शनीय हैं और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसको इसकी वीडियो पोस्ट भी की है, जिसको आप यहां पर देख सकते हैं। फिलहाल अंग्रेजों की बल्लेबाजी देखकर नहीं लगता है कि एशेज सीरीज का कोई टेस्ट मैच ड्रा नहीं होगा। इंग्लैंड की टीम ने ब्रैंडन मैकुलम के अंडर में पिछले 12 टेस्ट मैच में कोई मुकाबला ड्रा नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+