Ashes 2023: उस्मान ख्वाजा ने चौके के साथ पूरा किया 15वां शतक, इंग्लैंड में जड़ी पहली टेस्ट सेंचुरी
Usman Khawaja hits first hundred in England: ऑस्ट्रेलिया के चार विकेट गिरने के बावजूद उस्मान ख्वाजा भरोसेमंद बल्लेबाज के तौर पर टिके रहे, और उन्होंने गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।
AUS vs ENG Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 16 जून से एशेज सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। दोनों टीमों के बीच एजबेस्टन में आज दूसरे दिन का मुकाबला खेला जा रहा है। सीरीज के पहले दिन इंग्लैंड ने आठ विकेट के नुकसान पर 393 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम बल्लेबाजी कर रही है। ऑस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा ने शानदार शतकीय पारी खेली है।
ऑस्ट्रेलिया के चार विकेट गिरने के बावजूद उस्मान ख्वाजा भरोसेमंद बल्लेबाज के तौर पर टिके रहे, और उन्होंने गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उस्मान ख्वाजा ने पहली पारी में इंग्लैंड के खिलाफ अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का 15वां शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने बेन स्टोक्स की गेंद पर चौका लगाकर ये उपलब्धि अपने नाम की है।

ख्वाजा ने अपने इस शतक को पूरा करने के लिए कुल 199 गेंदों का सामना किया और इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 12 चौके जड़े। ख्वाजा का इंग्लैंड में यह पहला टेस्ट शतक है। इस शतक के बाद बल्लेबाज की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
ENG vs AUS: इंग्लैंड की प्लेइंग-11
बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मोईन अली, ओली रॉबिंसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।
ENG vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11
डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नश लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड।












Click it and Unblock the Notifications