Ashes: लॉर्ड्स के मैदान पर उतरते ही नाथन लियोन रचेंगे इतिहास, ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के पहले गेंदबाज
Ashes 2.0: पहले एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की रोमांचक जीत के बाद, आज बुधवार को लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट शूरू हो रहा है। मुकाबले में ऑस्ट्रोलियाई टीम की नजर पांच मैच की सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने पर रहेगी। मुकाबला चाहें जिसके नाम हो लेकिन आज सभी की नजरें ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन पर रहेंगी।
लॉर्ड्स के मैदान में उतरते ही नाथन लियोन रचेंगे इतिहास
नाथन लियोन मैदान पर कदम रखते ही लगातार 100 टेस्ट मैच खेलने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन जाएंगे। टेस्ट मैच में लगातार खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहला नाम इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक का है, उन्होंने कुल 159 मैच खेले हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के एलन बॉर्डर हैं, जिन्होंने कुल 153 टेस्ट मैच खेले हैं, तीसरे नंबर पर मार्क वॉ हैं, जिन्होंने 107 मैच खेल हैं।

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर भारत के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का नाम है, जिन्होंने 106 टेस्ट मैच लगातार खेले हैं। इसके बाद पांचवे नंबर पर न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम (101) हैं, और अब छठे नंबर पर नाथन लियोन का नाम भी शामिल होने जा रहा है, जो कुल छठे क्रिकेटर और दुनिया के पहले गेंदबाज बनने जा रहे हैं।
इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लियोन टेस्ट क्रिकेट में एक और नया रिकॉर्ड दर्ज करने के करीब पहुंच चुके हैं। दरअसल, पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज में लियोन अगर पांच विकेट और चटका देते हैं, तो वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 500 विकेट गिराने वाले आठवें गेंदबाज बन जाएंगे।
लियोन ने अब तक उन्होंने 121 टेस्ट मैच में 495 विकेट चटकाए हैं। लियोन इस आंकड़े को छूते ही टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के आठवें और ऑस्ट्रेलिया के तीसरे गेंदबाज बन जाएंगे।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पहला नाम श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के हैं, जिनके नाम 800 विकेट हैं। वहीं लिस्ट में दूसरा स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज दिवंगत स्पिनर शेन वॉर्न हैं, जिन्होंने कुल 708 विकेट चटकाए हैं।
तीसरे स्थान पर जेम्स एंडरसन (685) और चौथे स्थान पर अनिल कुंबले (619) पांचवे नंबर पर स्टुअर्ट ब्रॉड (582) छठे नंबर पर ग्लेन मैक्ग्रा (563), सातवें नंबर पर कोर्टनी वॉल्श (519) और आठवें और नौवें स्थान पर नाथन लियोन (495) और रविचंद्रन अश्विन (474) हैं।












Click it and Unblock the Notifications