MI vs CSK: हे प्रभु ये क्या हुआ? रोहित शर्मा की तो पेंट ही उतर गई, शर्मिंदा हिटमैन का वीडियो वायरल
MI vs CSK: हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाने के बाद चीजों में बदलाव देखने को मिला है। रोहित शर्मा को भी अब बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग करते देखा जाता है। जब रोहित कप्तान थे, तो ऐसा नहीं होता था। वह 22 गज के घेरे में खड़े रहकर ही फील्डिंग किया करते थे।
इस सीजन के पहले मैच में पांड्या ने जब रोहित शर्मा को बाउंड्री पर जाकर फील्डिंग करने के लिए कहा, तो फैन्स भड़क गए थे। रोहित शर्मा के फैन्स को हार्दिक पांड्या का यह व्यवहार पसंद नहीं आया था। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रोहित को एक बाउंड्री पर फील्डिंग करते देखा गया।

रोहित शर्मा मिडविकेट सीमा रेखा पर फील्डिंग कर रहे थे और इस दौरान उनके साथ एक शर्मिंदा करने वाली घटना घटित हुई। फील्डिंग करने के दौरान रोहित शर्मा के पेंट उतर गई। एक बार ऐसा ही विराट कोहली के साथ भी हुआ था। रोहित शर्मा डाइव करते हुए गिरे और फिसल गए।
आकाश मधवाल की गेंद पर रुतुराज ने एक पुल शॉट खेला। मिडविकेट पर इसे कैच करने के लिए रोहित शर्मा ने डाइव मारी और गेंद रोहित के हाथ से छिटक गई। इसके बाद वह फिसले और पेंट उतर गई। रोहित शर्मा शर्मिंदा हो गए। तुरंत उन्होंने खुद को संभालने का प्रयास किया।
सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो तुरंत वायरल हो गया। रोहित शर्मा के लिए फैन्स ने जोरदार नारेबाजी कर दी लेकिन वह शर्मिंदा थे। रोहित शर्मा के हाथ से कैच छूटने के बाद रुतुराज गायकवाड़ ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। ओपनर के तौर पर आज अजिंक्य रहाणे और रचिन रविन्द्र खेलने के लिए आए थे।
चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 206 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। चेन्नई के कप्तान रुतुराज और शिवम दुबे ने अर्धशतक जड़े। उनके बाद अंतिम ओवर में धोनी धमाका हुआ। हार्दिक पांड्या को धोनी ने लगातार तीन छक्के जड़े।












Click it and Unblock the Notifications