T20 मैच की तरह थी हर्ले- वार्न की प्रेमकहानी, Liplock तस्वीर ने बरपाया था हंगामा

मेलबर्न, 21 मार्च। क्रिकेट की दुनिया का बड़ा नाम रहे महान स्पिनर शेन वार्न का अंतिम संस्कार रविवार को उनके गृहनगर मेलबर्न में कर दिया गया। उनके अंतिम संस्कार में अस्सी लोगों ने शिरकत की, जिसमें वॉर्न के तीन बच्चे, माता-पिता और दोस्त शामिल हुए लेकिन वार्न को अंतिम विदाई देने एक जमाने में उनकी गर्लफ्रेंड रहीं मशहूर हॉलीवुड सुंदरी एलिजाबेथ हर्ले नहीं पहुंच पाईं, जिसका उन्हें बेहद अफसोस है। उन्होंने इस बारे में एक भावुक पोस्ट भी लिखी है, जिसमें उन्होंने कहा कि 'मेरा दिल दुखता है कि मैं शेन के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाई, मैं कल रात फिल्म कर रही थी।'

'वे कभी भी एक और लॉयन को गले नहीं लगाएंगे'

'वे कभी भी एक और लॉयन को गले नहीं लगाएंगे'

एलिजाबेथ हर्ले ने अपनी पोस्ट में अपनी और वार्न की एक तस्वीर शेयर की है, जिसके बारे में उन्होंने लिखा है कि 'ये तस्वीरें श्रीलंका में ली गई थीं, जब हम अपनी सगाई का जश्न मना रहे थे, हमारे साथ हमारे सभी बच्चे थे. वो पल बहुत हसीन था। जितने भी लोग उनसे प्यार करते हैं, वे कभी भी एक और लॉयन को गले नहीं लगाएंगे, वो हमारी यादों में हमेशा जीवित रहेंगे।RIP Lionheart, with love your Luna ❤️.'

T20 मैच की तरह थी हर्ले- वार्न की प्रेमकहानी

T20 मैच की तरह थी हर्ले- वार्न की प्रेमकहानी

हर्ले की ये पोस्ट सामने आने के बाद हर किसी के जेहन में दोनों की प्रेम कहानी ताजी हो गई हैं। आपको बता दें कि हर्ले और वॉर्न का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं था लेकिन जितना भी था बहुत ज्यादा चर्चित था। दोनों के प्यार की कहानी T20 मैच की तरह ही रोमांच और उतार-चढ़ाव से भरी हुई थी। यहां 20-20 मैच कहना इसलिए जरूरी है क्योंकि कम ओवरों के मैच की तरह दोनों ही सितारे तेजी से एक-दूसरे के करीब आये और साथ अच्छा वक्त गुजारा और तेजी से ही दोनों के रिश्ते का अंत हो गया।

बिजनेसमैन अरूण नायर

बिजनेसमैन अरूण नायर

दोनों ने सगाई भी की थी लेकिन वॉर्न के बच्चों को हर्ले पसंद नहीं आई, जो कि दोनों के रिश्ते के टूटने का कारण बना। आपको बता दें कि हॉलीवुड तारिका एलिजाबेथ हर्ले ने साल 2007 में भारत के मशहूर बिजनेसमैन अरूण नायर से शादी की थी जो कि साल 2011 में टूट गई थी। ये शादी इंग्लैड कोर्ट में हुई थी जिसे भारतीय रूप देने के लिए दोनों ही लोगों ने जयपुर आकर हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी इसलिए ये शादी इंटरनेशनल लेवल पर बहुत ज्यादा चर्चित हुई थी।

Liplock तस्वीर ने बरपाया था हंगामा

Liplock तस्वीर ने बरपाया था हंगामा

दोनों की शादी टूटने की वजह वार्न और हर्ले की दोस्ती ही बताई गई थी। दरअसल दिसंबर 2010 में हर्ले और वार्न की 'किसिंग फोटो' सामने आई थी, जिसके बाद हर्ले और अरूण नायर के रिश्ते में भूचाल आ गया था जिसके बाद हर्ले ने सार्वजिनक तौर पर कहा कि हां वो अरूण से अलग हो चुकी है और वो बहुत जल्द उनसे तलाक ले लेंगी। इसके बाद वो और वार्न खुलकर एक-दूसरे से मिलने लगे और साल 2011 में वो आईपीएल मैचों का लुत्फ उठाने भारत भी आयी थीं। तब रॉजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी रहे शेन वार्न ने उन्हें अपने खर्चे पर राजस्थान के एक ग्रैंड होटल में रूकवाया था लेकिन यह बिंदास प्रेमकहानी शादी के अंजाम तक ना पहुंच पाई और साल 2013 में वार्न और हर्ले अलग हो गए।

हालात बद से बदतर होते जा रहे थे...

हालात बद से बदतर होते जा रहे थे...

इस ब्रेकअप के लंबे वक्त के बाद शेन वार्न ने 'द टाइम्स' पत्रिका के साथ बात करते हुए कहा था कि मैं और हर्ले जब मिले थे तो हम दोनों के ही पास काम नहीं था, मैं इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुका था तो वहीं उसने भी फिल्मों से थोड़ा ब्रेक ले रखा था। हम साल 2010 में मिले थे लेकिन इसके थोड़े ही दिनों बाद जब वो अपने काम में व्यस्त हो गई तो हमारे पास हमारे रिश्तों को टाइम देना काफी मुश्किल हो गया था, हालात बद से बदतर होते जा रहे थे। इसलिए हमने सोचा कि इस रिश्ते को खत्म कर देना चाहिए, इसलिए हम अलग हो गए।

दिल का दौड़ा पड़ने से निधन

मालूम हो कि वॉर्न का इस महीने की शुरुआत में दिल का दौड़ा पड़ने से थाइलैंड में निधन हो गया था, वो वहां अपने दोस्तों संग छुट्टियां बिताने के लिए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+