भारत एशिया कप में न्यूट्रल जगह की जिद करेगा, तो पाकिस्तान भी वर्ल्ड कप इंडिया में नहीं खेलेगा- पाक खेल मंत्री

भारत और पाकिस्तान क्रिकेट पिछले कुछ सालों से मैदानी प्रतिद्वंतता के चलते मशहूर रहा है जहां आईसीसी टूर्नामेंट में दोनों टीमों के मैच देखने के लिए रिकॉर्ड संख्या मे फैंस की मौजूदगी दर्ज रही। लेकिन इस साल भारत-पाक क्रिकेट मामला थोड़ा जटिल हो गया है।

जबसे पाकिस्तान में क्रिकेट फिर से खेलना शुरू हुआ है, पाक टीम की भारत को अपनी धरती पर खिलाने की महत्वकांक्षाएं भी बढ़ी हैं। दोनों देशों में द्विपक्षीय सीरीज अभी भी संभव नहीं, लेकिन एशिया कप जैसे मल्टीनेशन टूर्नामेंट में भारत भी साझेदारी करता है।

Ehsaan Mazari for india vs pakistan match

इस साल एस प्रतियोगिता का मेजबान पाकिस्तान होने से चीजें बहुत तेजी से बदली है। भारत जहां पाकिस्तान में नही खेलने के अपने पुराने रुख पर कायम है तो वही पाक अपने देश में हो रहे क्रिकेट में किसी तरह का समझौता करने के मूड में नहीं दिख रहा है।

अब पाकिस्तान में खेल के प्रभारी मंत्री एहसान मजारी ने कहा है कि अगर भारत एशिया कप के लिए सीमा पार यात्रा करने से बचता है, तो उनका देश भारत में 2023 विश्व कप से हट जाएगा।

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए मजारी ने कहा, 'मेरी निजी राय है, क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) मेरे मंत्रालय के अंडर आता है, अगर भारत अपने एशिया कप मैच न्यूट्रल जगह पर खेलने की मांग करता है, तो हम भी भारत में हमारे विश्व कप खेल के लिए यही मांग करेंगे।"

यह बयान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा वर्ल्ड कप में भागीदारी के मुद्दे पर विचार करने के लिए एक हाई-प्रोफाइल कमेट गठित करने के एक दिन बाद आया है। वर्ल्ड कप 2023 भारत में होना और 5 अक्टूबर से खेला जाएगा।

समिति पर डिटेल्स को शेयर करते हुए मजारी ने कहा, "समिति की अध्यक्षता विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी करेंगे और मैं उन 11 मंत्रियों में से हूं जो इसका हिस्सा हैं। हम इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे और अपनी सिफारिशें प्रधानमंत्री को देंगे, वही अंतिम फैसला लेंगे।''

मजारी ने साफ कहा है कि वे एशिया कप के हाइब्रिड मॉडल के पक्ष में नहीं हैं। पाकिस्तान को अपनी धरती पर सभी मैच कराने का अधिकार है। हालांकि, उन्होंने अहमदाबाद में भारत और पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच कराने को लेकर कोई आपत्ति नहीं जताई है। उन्होंने कहा, लेकिन उससे पहले भारत की ओर से पॉजिटिव प्रतिक्रिया होनी चाहिए। भारत को पाकिस्तान में खेलना चाहिए। पीसीबी चेयरमैन जका अशरफ आईसीसी मीटिंग के लिए साउथ अफ्रीका जा चुके हैं। देखते हैं क्या तय होता है और क्या घटित होता है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+