ब्रावो ने किया बच्चन पांडे टाइटल सॉन्ग पर डांस, डेविड वार्नर ने कहा- मैं भी इसको करने वाला था
नई दिल्ली, 2 मार्च: वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो को ना केवल क्रिकेट में उनकी हरफनमौला क्षमता के लिए याद किया जाता है बल्कि वह मनोरंजन की दुनिया में भी एक चर्चित नाम रहते हैं। ब्रावो को मस्त मौला कैरेबियाई जीवनशैली जीने के लिए जाना जाता है जहां वे क्रिकेट के मैदान पर नाचते कूदते भी देखे जाते हैं और आईपीएल के बाद की पार्टियों में भी उनके डांस देखे जाते थे। यहां तक कि ड्वेन ब्रावो यू-ट्यूब पर अपनी वीडियो भी एल्बम भी अपलोड कर चुके हैं जिसमें उन्होंने डांस के साथ-साथ अपनी गायकी के हुनर भी दिखाएं।

बच्चन पांडे के टाइटल सॉन्ग पर डांस-
ड्वेन ब्रावो चेन्नई सुपर किंग्स टीम के हैं और इस बार भी वे आईपीएल 2022 टीम के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। एक बार फिर इन्होंने अपनी इंटरटेनिंग स्किल दर्शाई है और मौका है अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म बच्चन पांडे का जहां ब्रावो ने इस फिल्म के टाइटल सॉन्ग पर परफॉर्म किया है। 38 साल के ब्रावो ने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर की है और आप देख सकते हैं कि वे इस फिल्म के टाइटल सॉन्ग के कुछ स्टेप्स को दोहरा रहे हैं। इस रील में देखने के बाद कोई भी है कहेगा कि यह 'चैंपियन' खिलाड़ी अपने फैंस को आश्चर्यचकित करने में एक बार फिर से कामयाब हुआ है।

अक्षय कुमार ने भी दी प्रतिक्रिया-
ब्रावो अभी तक 520 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं और यह एक इंटरनेशनल मैचों में खेले गए उनके मैचों की संख्या से अलग है। ड्वेन ब्रावो ने इस वीडियो पर कैप्शन दिया है 'चैंपियंस रेडी टू टेक ऑन' @अक्षय कुमार इस पावर हिट को करते हुए वाकई में काफी मजा आया।
यहां तक कि 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार ने भी कमेंट किया है और लिखा है 'वेल्डन चैम्प।' बता दे बच्चन पांडे मूवी 18 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर ने भी वीडियो पर मजेदार कमेंट किया है और लिखा है- हा हा, मैं इसको करने ही वाला था।
डेविड वॉर्नर ने किया मजेदार कमेंट-
बता दें कि डेविड वॉर्नर भी भारतीय फिल्मों के अंदाज पर वीडियो बनाने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में डेविड वॉर्नर ने पुष्पा मूवी के श्रीवल्ली गाने के डांस स्टेप्स रिपीट किए थे और उसके बाद ट्रेंड ही चल पड़ा था। क्रिकेट में हर जगह सॉन्ग छा गया था।
आईपीएल में सीजन 2016-2017 को छोड़ दिया जाए तो ड्वेन ब्रावो पीली जर्सी यानी चेन्नई सुपर किंग्स के हिस्से रहे हैं। ब्रावो ने अभी तक आईपीएल में 151 मुकाबले खेले हैं जहां वे 1537 रन बनाने में कामयाब रहे हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 130.25 रहा है जबकि उन्होंने 8.35 की इकोनामी से 167 विकेट भी इंडियन प्रीमियर लीग में चटकाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications