चेतेश्वर पुजारा का करियर खत्म? सरफराज खान का शर्मनाक प्रदर्शन, सूर्यकुमार यादव फ्लॉप

Cheteshwar Pujara and Suryakumar Yadav: दिलीप ट्रॉफी में सेमीफाइनल मुकाबले हो रहे हैं और इनमें दिग्गज खिलाड़ी खेल रहे हैं। भारतीय टीम के कुछ दिग्गज भी टूर्नामेंट का हिस्सा हैं। इससे मुकाबले और भी दिलचस्प हो जाते हैं और फैन्स के लिए आकर्षण का केंद्र भी बन जाते हैं।

वेस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच मुकाबला चल रहा है। इस मैच में कई बड़े नाम हैं। मुख्य नामों में सूर्यकुमार यादव, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा आदि हैं। हालांकि बड़े नामों का प्रदर्शन उस तरह का नहीं रहा है। उनके बल्ले से रन भी नहीं आए हैं। हालांकि उम्मीद थी कि ये बल्लेबाज रन बनाएंगे।

duleep trophy 2023

सूर्या और पृथ्वी शॉ फ्लॉप

बतौर ओपनर खेलने के लिए आए पृथ्वी शॉ बेहतरीन शुरुआत करने में सफल रहे लेकिन बाद में वह धैर्य खो बैठे और आउट होकर चलते बने। पृथ्वी शॉ के बल्ले से 26 रनों की पारी देखने को मिली। सूर्यकुमार यादव चौथे नम्बर पर बैटिंग करने के लिए आए थे। वह 7 रन बनाकर आउट हो गए।

पुजारा और सरफराज भी हुए नाकाम

भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे चेतेश्वर पुजारा कुछ देर के लिए क्रीज पर टिके थे। वह जमकर खेलने का प्रयास कर रहे थे और सफलता भी उनको मिल रही थी। अंततः वह भी 28 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। भारतीय टीम में शामिल नहीं करने पर नाराजगी जताने वाले सरफराज खान फ्लॉप हो गए। वह अपना खाता खोले बिना ही आउट हो गए।

सरफराज के लिए हो सकती है मुश्किल

अगर दिलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल के बाद वेस्ट जोन फाइनल में जाती है, वहां भी सरफराज फ्लॉप होते हैं, तो टीम में शामिल करने की दावेदारी कमजोर पड़ सकती है। सरफराज खान के अलावा सूर्यकुमार यादव के लिए भी मुश्किलें हैं। उनको भारतीय टेस्ट टीम में शामिल करने के बाद अब बाहर कर दिया गया। भविष्य में भी उनकी जगह टीम में शायद ही बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+