Duleep Trophy 2023: सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर जड़ा छक्का, फिर चार गेंद बाद हुआ ये हाल
Duleep Trophy 2023: भारत के प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट दिलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रहा है जहां पर वेस्ट जोन और साउथ जोन की टीम एक दूसरे के आमने सामने है।
प्रियांक पांचाल वेस्ट जोन की कप्तानी कर रहे हैं तो साउथ जोन के कप्तान हनुमा विहारी है। भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) वेस्ट जोन से खेल रहे हैं और इस टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

यह फैसला सही साबित हुआ क्योंकि साउथ जोन की टीम 78.4 ओवर में 213 रनों पर ही ढेर हो गई। कप्तान हनुमा विहारी ने सर्वाधिक 63 रनों की पारी खेली। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी वेस्ट जोन की आधी टीम भी सवा सौ रनों के अंदर आउट हो गई है। स्टार बल्लेबाजों से सजी टीम की शुरुआत पृथ्वी शॉ और कप्तान पांचाल ने की थी।
पृथ्वी शा ने 101 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली, पर पांचाल (11) और हरमीत देसाई (21)जल्द ही आउट हो गए। जिसके बाद सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करने आए और स्टार बल्लेबाज ने पहली गेंद पर ही छक्का जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिए। गेंदबाजी में विजयकुमार वैशाक थे जिनको सूर्यकुमार यादव ने डीप स्क्वायर लेग पर छक्का जड़ दिया।
इससे पहले वेस्ट जोन की पारी में प्रियंक पांचाल ने साईं किशोर की गेंद पर छक्का जड़ा था। हालांकि यह खुशी बहुत लंबे समय तक नहीं टिक पाई क्योंकि सूर्यकुमार यादव अपने स्कोर में केवल 2 रन और जोड़ पाए और चार गेंद बाद ही उनको विधाथ कावेरप्पा ने हनुमा विहारी के हाथों कैच आउट करा दिया।
ये भी पढ़ें- 'क्या मैं WTC Final खेलने लायक नहीं था?', कनेरिया ने कहा, अश्विन की गेंदबाजी ने टीम से पूछ ही लिया ये सवाल
सूर्यकुमार यादव ने 6 गेंदों पर 8 रनों की पारी खेली। इसके बाद एक और स्टार बल्लेबाज सरफराज खान भी इसी गेंदबाज पर बिना खाता खोले एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव एक बढ़िया फर्स्ट क्लास बल्लेबाज हैं जिन्होंने 81 मैचों में 44.22 की औसत से 5616 रन बनाए हुए हैं। T20 स्पेशलिस्ट बल्लेबाज ने 63.67 के स्ट्राइक रेट के साथ बैटिंग की है।












Click it and Unblock the Notifications