Duleep Trophy 2022: पृथ्वी शॉ का शानदार प्रदर्शन, सेंट्रल जोन के खिलाफ जड़ा शतक
दलीप ट्रॉफी 2022 का दूसरा सेमीफाइनल 15 से 18 सिंतबर के बीच वेस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच खेला जा रहा है।
नई दिल्ली, 16 सितंबर: दलीप ट्रॉफी 2022 का दूसरा सेमीफाइनल 15 से 18 सिंतबर के बीच वेस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच खेला जा रहा है। एसएनआर कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड, कोयंबटूर में खेले जा रहे मुकबले के दूसरे दिन स्टंप तक वेस्ट जोन ने दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 130 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ शानदार लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने सेंट्रल जोन के खिलाफ पहली पारी में शानदार बल्लेजबाज करने के बाद दूसरी पारी में शतक जड़ा।

104 रन बनाकर नाबाद
शॉ 96 गेंदों पर 104 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले पहली पारी में पृथ्वी शॉ ने 78 गेंदों पर 60 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 10 चौके लगाए थे। दलीप ट्राफी का फाइनल मैच 21 से 25 सितंबर के बीच सेमीफाइनल की विजेता टीमों के बीच खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल नॉर्थ जोन और साउथ जोन के बीच एससीएफ क्रिकेट ग्राउंड, सलेम में खेला जा रहा है।

मुकाबले का हाल
सेंट्रल जोन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्ट जोन ने पहली पारी में 10 विकेट खोकर 257 रन बनाए। पृथ्वी शॉ ने 60 और राहुल त्रिपाठी ने 67 रन की पारी खेली, वहीं कुमार कार्तिकेय ने 5 विकेट चटकाए। इसके बाद सेंट्रल जोन ने पहली पारी में 10 विकेट खोकर 128 रन बनाए। वेस्ट जोन ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 130 रन बनाए लिए हैं। पृथ्वी शॉ 104 रन और अरमान जाफ़र 7 रन बनाकर नाबाद हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- सेंट्रल जोन: प्रियम गर्ग, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, यश दुबे, हिमांशु मंत्री (विकेटकीपर), करण शर्मा (कप्तान), शुभम एस शर्मा, कुमार कार्तिकेय, अंकित राजपूत, अनिकेत चौधरी, गौरव यादव।
- वेस्ट जोन: पृथ्वी शॉ, यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, अरमान जाफर, हेट पटेल (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, अतीत शेठ, जयदेव उनादकट, चिंतन गाजा।












Click it and Unblock the Notifications