SCO Vs NAM Dream11: आज के मैच की ये है बेस्ट ड्रीम XI टीम, स्कॉटलैंड-नामीबिया के बीच होगी कांटे की टक्कर

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 (ICC Under 19 World Cup 2024) में आज, एक फरवरी को स्कॉटलैंड अंडर-19 का सामना नामीबिया अंडर-19 से होगा। यह प्रतीक्षित मैच गुरुवार को बेनोनी (Benoni ) के विलोमूर पार्क (Willowmoore Park) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। आइए जानते हैं आज की ड्रीम-11 टीम के लिए कौन-कौन से खिलाड़ी गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में निराशाजनक प्रदर्शन किया है और अपने ग्रुप मैट में असफलताओं के बाद सुपर सिक्स फेज में आगे बढ़ने से चूक गईं। सराहनीय प्रयासों के बावजूद, न तो स्कॉटलैंड और न ही नामीबिया ने अपने तीन मुकाबलों में से किसी में भी जीत हासिल की। आज का मैच उन्हें सम्मान बचाने और अपने U19 विश्व कप अभियान को पॉजिटिव नोट पर समाप्त करने का मौका देता है।

 willowmoore park

Willowmoore Park Pitch Report: विलोमूर पार्क पिच रिपोर्ट
विलोमूर पार्क बल्लेबाजों के लिए एक चुनौतीपूर्ण पिच साबित हुई है, यहां गेंदबाजों को अक्सर पलड़ा भारी रहा है। इस पिच पर तेज गेंदबाज को विकेट निकालने के ज्यादा मौके मिल सकते हैं।

SCO-U19 VS NAM-U19 Dream-11: आज की बेस्ट ड्रीम टीम

  • विकेटकीपर: ओवेन गोल्ड
  • बल्लेबाज: हैंसी डिविलियर्स, जेमी डंक, उजैर अहमद
  • ऑलराउंडर: गेरहार्ड जांसे वैन रेंसबर्ग, एलेक्स वोल्शेंक, आदि हेगड़े, एलेक प्राइस
  • गेंदबाज: ज़ाचेओ जानसेन वान वुरेन, जैक ब्रासेल, हनरो बैडेनहॉर्स्ट
  • कप्तान: आदि हेगड़े
  • उपकप्तान: ओवेन गोल्ड

नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड फुल स्क्वाड
नामीबिया U19 टीम: गेरहार्ड रेंसबर्ग, जोहान्स डिविलियर्स, जोहान्स विसागी (विकेटकीपर), ज़ाचेओ वैन वुरेन, अलेक्जेंडर वोल्शेंक (कप्तान), बेन ब्रासेल, जैक ब्रासेल, पीडी ब्लिग्नॉट, हैनरो बैडेनहॉर्स्ट, वाउटी नीहौस, जूनियर करियाटा, रयान मोफेट, हेनरी वैन विक, निको पीटर्स, फाफ डु प्लेसिस।

स्कॉटलैंड U19 टीम: जेमी डंक, आदि हेगड़े, एलेक प्राइस, ओवेन गोल्ड (विकेटकीपर/कप्तान), उजैर अहमद, बहादर एसाखील, रोरी ग्रांट, लोगान ब्रिग्स, निखिल कोटेस्वरन, कासिम खान, रुआरिध मैकइंटायर, मैकेंजी जोन्स, हैरी आर्मस्ट्रांग, इब्राहिम फैसल , फरहान खान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+