Dream11: WPL 2024 के 18वें मैच के लिए ये है बेस्ट ड्रीम11 टीम, करोड़ों की कमाई का बड़ा मौका

GUJ-W vs UP-W Match Prediction: महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL) में अब प्लेऑफ की लड़ाई तेज होती जा रही है। टूर्नामेंट के 18वें मैच में आज, 11 मार्च को गुजरात जाइंट्स और यूपी वारियर्स के बीच मुकाबला होगा। दोनों टीमों के बीच ये एक्शन शाम 7:30 बजे से अरुण जेटली स्टेडियम में देखने को मिलेगा। हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहलेआज के मैच की बेस्ट ड्रीम-11 टीम पर एक नजर डालते हैं।

GUJ-W vs UP-W: अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की ट्रैक ऐसी है जो धीमी और स्थिर विकेट बनाती है। हालांकि, वनडे विश्व कप 2023 के बाद से, यह बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग साबित हुआ है और एक हाई स्कोरिंग मुकाबला बन सकता है। इसलिए इस मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना एक समझदारी भरा फैसला माना जा सकता है।

up warriorz

GUJ-W vs UP-W: दिल्ली की वेदर रिपोर्ट
एक्यूवेदर के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा ह्यूमिडिटी का स्तर 41 प्रतिशत के आसपास रहने का अनुमान है। हवा की गति 11 किमी प्रति घंटे की रहेगी। शाम के समय हल्के बादल छाए रहेंगे, बारिश की कोई संभावना नहीं है।

GUJ-W vs UP-W: मजबूत स्थिति में है यूपी वारियर्स
गुजरात जाइंट्स महिला और यूपी वारियर्स महिला के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल तीन मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान यूपी वारियर्स ने सभी तीन मैच जीते हैं।

GUJ-W vs UP-W: आज के मैच की बेस्ट ड्रीम-11 टीम

  • विकेटकीपर: एलिसा हीली, बेथ मूनी
  • बल्लेबाज: लौरा वोल्वार्ड्ट, फोएबे लिचफील्ड
  • ऑलराउंडर: ग्रेस हैरिस, ताहिल मैक्ग्रा, एशले गार्डनर, दीप्ति शर्मा, कैथरीन ब्राइस
  • गेंदबाज: सोफी एक्लेस्टोन, तनुजा कंवर
  • कप्तान: दीप्ति शर्मा
  • उप-कप्तान: बेथ मूनी

यूपी वारियर्स टीम: एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), किरण नवगिरे, दीप्ति शर्मा, ताहलिया मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस, श्वेता सहरावत, पूनम खेमनार, सोफी एक्लेस्टोन, साइमा ठाकोर, गौहर सुल्ताना, राजेश्वरी गायकवाड़, चमारी अथापथु, डेनिएल व्याट, अंजलि सरवानी , लक्ष्मी यादव, वृंदा दिनेश, पारशवी चोपड़ा, सोप्पाधंडी यशश्री, उमा छेत्री।

ये भी पढ़ें- Yusuf Pathan Net Worth: यूसुफ पठान लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव, करोड़ों के मालिक हैं TMC के नए उम्मीदवार

गुजरात जाइंट्स टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट, बेथ मूनी (विकेटकीपर/कप्तान), दयालन हेमलता, फोबे लिचफील्ड, एशले गार्डनर, भारती फुलमाली, कैथरीन ब्राइस, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, मेघना सिंह, शबनम एमडी शकील, वेदा कृष्णमूर्ति, तरन्नुम पठान, मन्नत कश्यप, सयाली सतघरे, प्रिया मिश्रा, तृषा पूजिथा, ली ताहुहू।

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+