PBKS vs SRH Dream11: आज के मैच की ये है सबसे बेस्ट ड्रीम XI टीम, रातोंरात किस्मत बदलने का मौका?
PBKS vs SRH Dream11: आईपीएल 2025 का 27वां मुकाबला शनिवार, 12 अप्रैल को पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
पंजाब जहां अपने पिछले चार में से तीन मुकाबले जीतकर फॉर्म में है, वहीं हैदराबाद शुरुआती जीत के बाद चार लगातार हार झेल चुकी है। एक्शन से पहले आज की ड्रीम-11 टीम पर एक नजर डालते हैं।

कहानी सिर्फ प्वाइंट्स टेबल की नहीं है
यह मुकाबला सिर्फ नंबरों की जंग नहीं है, बल्कि भरोसे और बैलेंस का भी टेस्ट है। पंजाब की टीम अपने नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में ज्यादा सटीक नजर आ रही है, जबकि SRH अभी भी अपने परफेक्ट कॉम्बिनेशन की तलाश में है। ग्लेन मैक्सवेल और मार्को यान्सेन जैसे खिलाड़ी पंजाब की मिडिल ऑर्डर को गहराई देते हैं, वहीं हैदराबाद को ट्रैविस हेड और क्लासेन से विस्फोटक शुरुआत की उम्मीद रहेगी।
PBKS बनाम SRH: आमने-सामने का मुकाबला (Head-to-Head)
पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच अब तक कुल 23 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें हैदराबाद ने 16 बार जीत दर्ज की है, जबकि पंजाब को सिर्फ 7 मैचों में सफलता मिली है। यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि SRH का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखें तो PBKS इस बार पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। खास बात ये है कि पंजाब ने पिछली कुछ भिड़ंतों में SRH को टक्कर दी है और इस बार घरेलू पिच पर हैदराबाद को हराना उनका टारगेट रहेगा।
PBKS vs SRH, Dream11 Team: आज के मैच की ड्रीम टीम
- विकेटकीपर: ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन
- बल्लेबाज: श्रेयस अय्यर, प्रियंश आर्य, ट्रैविस हेड
- ऑलराउंडर: अभिषेक शर्मा, ग्लेन मैक्सवेल, मार्को यान्सेन
- गेंदबाज: अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, पैट कमिंस
- कप्तान: ग्लेन मैक्सवेल या श्रेयस अय्यर
- उपकप्तान: ट्रैविस हेड या हेनरिक क्लासेन
सनराइजर्स हैदराबाद टीम: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), कामिंदु मेंडिस, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, मोहम्मद शमी, सिमरजीत सिंह, अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, राहुल चाहर, वियान मुल्डर, हर्षल पटेल, एडम ज़म्पा, अथर्व तायडे, ईशान मलिंगा।
पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल, यश ठाकुर, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे, अजमतुल्लाह उमरजई, विजयकुमार विशाक, जोश इंग्लिस, जेवियर बार्टलेट। विष्णु विनोद, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन, हरप्रीत बराड़, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश।












Click it and Unblock the Notifications