DPL में नितीश राणा का तूफान, 42 गेंदों में शतक, 15 छक्कों से मचाया हंगामा! टीम को मिली धमाकेदार जीत

DPL 2025 Nitish Rana: दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2025) के एलिमिनेटर मुकाबले में वेस्ट दिल्ली लॉयंस ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ को 7 विकेट से हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बनाई। इस जीत के हीरो रहे टीम के कप्तान नितीश राणा। इस अहम मुकाबले में आखिरकार नितीश राणा का बल्ला खूब चला। राणा ने सिर्फ 55 गेंदों में नाबाद 134 रन की विस्फोटक पारी खेली और टीम को जीत दिला दी।

साउथ दिल्ली ने बनाए थे 200 से ज्यादा रन (DPL 2025 Nitish Rana)

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 201/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। ओपनर अनमोल शर्मा और अंकुर कौशिक ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। हालांकि पावरप्ले के बाद टीम पर ब्रेक लगा और स्कोर 78/3 हो गया।

DPL 2025 1

तेजस्वी दहिया और सुमित माथुर का कमाल

इसके बाद कप्तान तेजस्वी दहिया और सुमित माथुर ने पारी को संभालते हुए चौथे विकेट के लिए 108 रन की शानदार साझेदारी की। तेजस्वी ने 33 गेंदों पर 60 रन बनाए, जबकि सुमित माथुर 48 रन बनाकर नाबाद रहे। इसी दम पर साउथ दिल्ली ने 200 का आंकड़ा पार किया। 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्ट दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही।

नितीश राणा ने जड़ा शतक

वेस्ट दिल्ली के दोनों ओपनर जल्दी पवेलियन लौट गए और टीम पर दबाव बढ़ गया। लेकिन कप्तान नितीश राणा ने मोर्चा संभाला। उन्होंने क्रिश यादव (31 रन, 22 गेंद) के साथ 97 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर मैच का रुख बदल दिया। एक बार सेट होने के बाद राणा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने चौकों और छक्कों की बरसात कर डाली और विपक्षी गेंदबाजों को बुरी तरह ध्वस्त कर दिया।

राणा की पारी में बेहतरीन कवर ड्राइव, पुल शॉट्स और लॉन्ग ऑन के ऊपर से शानदार हिट्स देखने को मिले। उन्होंने सिर्फ 55 गेंदों में नाबाद 134 रन बनाए। अमन भारती ने क्रिश यादव को आउट कर थोड़ी उम्मीद जगाई, लेकिन राणा ने संयम और आक्रामकता का सही संतुलन दिखाते हुए टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। वेस्ट दिल्ली लॉयंस ने 19वें ओवर में जीत हासिल की और डगआउट में जश्न का माहौल छा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+