मैट हेनरी की जगह डग ब्रेसवेल को न्यूजीलैंड टीम में मिली जगह, खेलेंगे पाकिस्तान और भारत के खिलाफ

मैट हेनरी पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें टेस्ट टीम के साथ ही न्यूजीलैंड वापस भेज दिया गया था। अब उनकी जगह डग ब्रेसवेल को टीम में शामिल किया गया है।

Doug Bracewell

Doug bracewell replacement of Matt henry पाकिस्तान और भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम में धाकड़ ऑलराउंडर डग ब्रेसवेल को शामिल किया गया है। आपको बता दें कि डग ब्रेसवेल को चोटिल मैट हेनरी की जगह टीम में शामिल किया गया है। मैट हेनरी पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हुए थे, जिसके बाद उन्हें टेस्ट टीम के साथ ही न्यूजीलैंड वापस भेज दिया गया था। फिर रविवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से मैट हेनरी के विकल्प की घोषणा कर दी गई।

ब्रेसवेल ने अप्रैल 2022 में खेला था आखिरी मैच

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि पाकिस्तान और भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 68 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके डग ब्रेसवेल को टीम में शामिल किया गया है। आपको बता दें कि ब्रेसवेल ने न्यूजीलैंड के लिए अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच अप्रैल 2022 में नीदरलैंड के खिलाफ खेला था।

2-4 हफ्ते बाद रिकवर होंगे मैट हेनरी

बता दें कि मैट हेनरी कराची टेस्ट के दूसरे दिन पेट में खिंचाव की समस्या की वजह से मैच से बाहर हो गए थे। इसी समस्या की वजह से ही उन्हें व्हाइट बॉल सीरीज से बाहर होना पड़ा। 31 साल के तेज गेंदबाज मैट हेनरी की चोट को लेकर कहा गया है कि उन्हें कम से कम 2 से चार हफ्ते का आराम दिया जाएगा तभी वो रिकवर हो पाएंगे। ऐसे में उनका पाकिस्तान और फिर भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलना काफी मुश्किल था। न्यूजीलैंड और भारत के बीच वनडे सीरीज का आगाज 18 जनवरी से होगा।

मैट हेनरी की जगह वनडे टीम में आए डग ब्रेसवेल न्यूजीलैंड के अनुभवी खिलाड़ी हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 68 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। 32 साल के ब्रेसवेल गेंद और बल्ले दोनों से दमदार प्रदर्शन करने का दम रखते हैं। ब्रेसवेल बुधवार को पाकिस्तान पहुंच जाएंगे। ऐसे में वो पहले वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम के साथ नहीं जुड़ पाएंगे।

भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड की टीम में टिम साउदी की जगह तेज गेंदबाज जैकब डफी को शामिल किया गया है। टीम में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 13 जनवरी को खत्म होने के बाद सीधा भारत के लिए रवाना होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+