न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने कोकीन के नशे में चौके-छक्के जड़ टीम को जिताया, अब बैन कर भेज दिया घर

कोकीन ऐसा नशीला पदार्थ है जिसको बैन किया गया है लेकिन न्यूजीलैंड का एक क्रिकेटर इसका सेवन करने का दोषी पाया गया है। इसके बाद एक्शन भी देखने को मिला है। कीवी क्रिकेटर ने कोकीन का सेवन किया और मैच खेलने के लिए मैदान पर उतर गया।

एक घरेलू टी20 मैच के बाद यह घटनाक्रम हुआ। कोकीन का नशा करते हुए इस खिलाड़ी ने अपनी टीम को जीत दिला दी। खास बात तो यह है कि गेंदबाजी में धमाल मचाने के बाद ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर अपनी टीम को मुकाबला जिता दिया।

doug bracewell

इस 34 वर्षीय खिलाड़ी का नाम डग ब्रेसवेल है, वेलिंग्टन के खिलाफ सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के लिए खेलते हुए वह कोकीन का नशा करे आए थे। कार्रवाई के तौर पर उनको अगले एक महीने के लिए बैन कर दिया गया है। कोकीन जांच में इसी साल वह जनवरी में पॉजिटिव पाए गए थे, एक्शन अब हुआ है। हालांकि सजा भी अप्रैल तक ही थी जो वैसे भी पूरी हो गई है।

इसके बाद पता चला कि मैच में खेलने से पहले ही ब्रेसवेल कोकीन का नशा करके आए थे। स्पोर्ट इंटीग्रीटी कमीशन ने इस बात का खुलासा किया। उन्होंने इस मैच में धांसू ऑल राउंड प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिला दी थी। ब्रेसवेल ने गेंदबाजी करते हुए 21 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किये।

बल्लेबाजी का नंबर आने पर उनका और भी ज्यादा रौद्र रूप देखने को मिला। 11 गेंदों का सामना करते हुए वह नाबाद 30 रन बनाने में सफल रहे और अपनी टीम को जीत दिलकार ले गए। इस तरह नशा उनके खेल में काम कर गया और टीम को जीत भी मिल गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+