हरभजन सिंह भारतीय टीम का हेड कोच बनने की दौड़ में शामिल? राहुल द्रविड़ की जगह लेने को तैयार

Harbhajan Singh: टी20 वर्ल्ड कप तक ही राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के साथ बतौर हेड कोच रहने वाले हैं। इसके बाद उनकी जगह किसी और को लेनी होगी। कई दावेदार दौड़ में होने की खबरें आ रही हैं। देखना यह होगा कि अंतिम मोहर किस नाम पर लगती है।

हाल ही में ऐसी खबरें देखने को मिली है कि टीम इंडिया के हेड कोच के लिए गौतम गंभीर को अप्रोच किया गया है। हालांकि गंभीर इस समय आईपीएल में केकेआर के कोच हैं और वहां व्यस्त हैं। गंभीर की तरफ से इस पर किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया भी नहीं आई है।

harbhajan singh

अब एक और नया नाम सामने आ रहा है। यह नया नाम हरभजन सिंह का है। हरभजन सिंह ने खुद ही इस बारे में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूँ कि टीम इंडिया को कोचिंग कैसे देनी है। मैं आवेदन करूँगा या नहीं, इस बारे में कुछ नहीं जानता।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बातचीत में भज्जी ने कहा कि खिलाड़ियों को गाइड करना होता है। उनको पुल या ड्राइव नहीं सिखाना होता क्योंकि ये सब उनको आता है। आगे उन्होंने कहा कि क्रिकेट ने मुझे काफी कुछ दिया है, अब मुझे भी क्रिकेट को वापस कुछ देकर ख़ुशी होगी।

गौरतलब है कि राहुल द्रविड़ टी20 वर्ल्ड कप तक ही टीम इंडिया के कोच रहने वाले हैं। नए कोच के लिए बीसीसीआई ने आवेदन मांगे हैं। प्रक्रिया चल रही है। आवेदन करने वाले लोगों को शॉर्ट लिस्ट कर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति इंटरव्यू लेगी।

भारत से इस समय कोच बनने के लिए चर्चा में चल रहे नामों में गौतम गंभीर और वीवीएस लक्ष्मण के नाम प्रमुख हैं। उनके अलावा कई विदेशी खिलाड़ी भी दौड़ में शामिल बताये जा रहे हैं। विदेश से स्टीफन फ्लेमिंग, जस्टिन लैंगर, रिकी पोंटिंग जैसे बड़े नाम हैं। नये कोच का कार्यकाल तीन सालों के लिए रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+