SL vs AFG: अफगानिस्तान के लिए करो या मरो वाला मैच, जानिए कौन जीतेगा हाईवोल्टेज मुकाबला?
Sri Lanka vs Afghanistan T20: श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया पहला टी20 मुकाबला काफी रोमांचक रहा था। दोनों टीमों में से कोई भी जीत सकता था। अंतिम ओवर की पांचवीं गेंद तक अफगानिस्तान के पास जीत दर्ज करने का मौका था। अंत में श्रीलंका ने 4 रनों से मुकाबला अपने नाम आकर लिया था।
दूसरा टी20 मुकाबला 19 फरवरी को खेला जाएगा। इस मैच में जीत दर्ज करते ही श्रीलंकाई टीम टी20 सीरीज अपने कब्जे में ले लेगी। इससे पहले वनडे सीरीज में भी श्रीलंकाई टीम ने क्लीन स्वीप कर दिया था। अफगानिस्तान के लिए अब करो या मरो वाला मुकाबला है।

सीरीज बचाने के लिए अफगानिस्तान की टीम निश्चित रूप से प्रयास करेगी लेकिन यह कार्य इतना आसान नहीं माना जा सकता है। अफगान टीम को एकजुट होकर इस मुकाबले में खेलना होगा। तभी श्रीलंकाई टीम का मुकाबला किया जा सकता है। हालांकि अफगानिस्तान की क्षमता पर किसी को शक नहीं होना चाहिए।
श्रीलंका-अफगानिस्तान के दूसरे टी20 में कौन जीतेगा
दोनों टीमों के बीच खेला गया पहला मुकाबला बराबरी की टक्कर वाला था। अफगानिस्तान ने गेंदबाजी में बेहतरीन काम किया था लेकिन बल्लेबाजी में इब्राहीम जादरान के अलावा कोई नहीं चला था। श्रीलंका के पास घरेलू मैदान का एडवांटेज रहेगा। उनकी बल्लेबाजी चलने पर अफगानिस्तान की स्थिति खराब हो सकती है। श्रीलंकाई टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज कर सकती है।
श्रीलंका-अफगानिस्तान हेड टू हेड
टी20 क्रिकेट में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को पराजित किया है लेकिन क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है। दोनों टीमों के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं। श्रीलंकाई टीम ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है। 1 मैच में अफगानिस्तान को जीत दर्ज करने का मौका मिला है।












Click it and Unblock the Notifications