IPL में फाफ डु प्लेसिस ने बनाए 700 से अधिक रन, कार्तिक ने जताया वर्ल्ड कप खेलने का भरोसा

Dinesh Karthik On Faf Du Plessis: आरसीबी के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने अपने कप्तान फाफ डु प्लेसिस को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है।

Dinesh Karthik

Faf Du Plessis To Make International Comeback At World Cup: भारत आकर आईपीएल में हर सीजन बल्ले से रनों की बौछार करने वाले फाफ डु प्लेसिस को लेकर अक्सर चर्चाओं का माहौल बना रहता है। फाफ डु प्लेसिस इस सीजन भी जबरदस्त फॉर्म में हैं। वह रन बनाने के मामले में बाकी बल्लेबाजों से काफी आगे हैं।

प्लेसिस ने बनाए 700 से अधिक रन: रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ऑरेंज कैप की रेस में पहले नंबर पर है। इस सीजन अब तक खेले गए 13 मैच में प्लेसिस ने 58.50 की औसत और 153.94 के स्ट्राइक रेट से 702 रन बनाए हैं। आरसीबी के लिए प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखने में प्लेसिस का सबसे बड़ा योगदान रहा है।

वर्ल्ड कप में वापसी: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज और आरसीबी में प्लेसिस के साथी दिनेश कार्तिक ने साउथ अफ्रीका बोर्ड को उन्हें खिलाने के लिए कहा है। आईसीसी रिव्यू में कार्तिक ने कहा कि प्लेसिस को विश्व कप 2023 के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम में चुना जाना चाहिए।

भारत में होगा वर्ल्ड कप: इस साल वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में किया जाना है। दिनेश कार्तिक ने कहा कि प्लेसिस हर साल आईपीएल में आकर खूब रन बनाते हैं। प्लेसिस के पास यहां की पिचों पर रन बनाने का अच्छा खासा अनुभव है। लिहाजा अगर साउथ अफ्रीका अगर उन्हें वर्ल्ड कप टीम में शामिल करती है तो इससे टीम को फायदा पहुंचेगा।

प्लेसिस के पास बहुत समय: 38 साल के फाफ डुप्लेसिस को लेकर दिनेश कार्तिक ने कहा कि प्लेसिस के पास अभी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत कुछ है। आईसीसी रिव्यू के लेटेस्ट एडिशन पर बात करते हुए कार्तिक ने कहा कि मैं फाफ की फॉर्म से जरा भी हैरान नहीं हूं क्योंकि मुझे लगता है कि वह शानदार खिलाड़ी हैं। इसके साथ ही वह एक अच्छे कप्तान भी हैं।

दक्षिण अफ्रीका को होगा फायदा: दिनेश कार्तिक ने कहा कि अगर प्लेसिस साउथ अफ्रीका के लिए दोबारा वनडे क्रिकेट खेलते हैं तो इससे प्रोटियाज को फायदा होगा। कार्तिक के मुताबिक प्लेसिस वर्ल्ड कप खेलने के लिए तैयार है। भारत में प्लेसिस ने अफ्रीका के लिए खेलते हुए वनडे में 10 मैचों में 65 से अधिक की औसत से 394 रन बनाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+