आखिर क्यों टेस्ट क्रिकेट में धाक नहीं जमा पाए रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक ने दिया जवाब
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। रोहित शर्मा ने वाइट बॉल क्रिकेट में अच्छा खासा नाम कमाया है।
नई दिल्ली, 18 अगस्त। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। रोहित शर्मा ने वाइट बॉल क्रिकेट में अच्छा खासा नाम कमाया है। वनडे और टी-20 में रोहित के आंकड़े कमाल के हैं। मौजूदा समय में अगर दुनिया के सबसे खतरनाक ओपनरों की बात की जाएगी तो उस लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम सबसे टॉप पर आएगा।

रोहित ने किया टेस्ट करियर में संघर्ष
भारत के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने अब रोहित शर्मा के टेस्ट करियर को लेकर अपनी बात रखी है। दिनेश कार्तिक ने कहा कि रोहित हमेशा मानते है कि उनके पास टेस्ट क्रिकेट में योगदान देने के लिए काफी कुछ है। मेरी बातचीत में उन्हें हमेशा लगता था कि शायद कुछ चीजें उनके मुताबिक नहीं जा रही हैं। कभी-कभी, उन्होंने एक या दो बार लापरवाह शॉट खेले, लेकिन उन्हें विश्वास था कि वह वापसी करेंगे।

टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत
दिनेश कार्तिक ने कहा कि भारत की ओर से टेस्ट का आगाज जिस तरह से रोहित शर्मा ने किया, वैसे खिलाड़ी बहुत कम होते हैं। भारतीय कप्तान ने साल 2013 में विंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में रेड-बॉल करियर की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी। रोहित ने अपने टेस्ट डेब्यू पर शानदार 177 रन बनाए और इसके बाद मुंबई में खेले गए ए और मैच में शतक जड़कर उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

टेस्ट में लंबे समय तक नहीं चला रोहित का बल्ला
रोहित की एंट्री जब टेस्ट टीम में हुई तो सचिन तेंदुलकर अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे थे। ऐसे में सभी को लग रहा था कि रोहित टेस्ट में सचिन का विकल्प बन सकते हैं। टेस्ट में धमाकेदार डेब्यू के साथ ही रोहित शर्मा सभी के पसंदीदा खिलाड़ी बन गए। लेकिन उन्होंने अगले 23 मैचों में सिर्फ एक और शतक बनाया, जिससे उनका स्थान प्लेइंग इलेवन में छीन गया और वह टीम से बाहर हो गए। साल 2018 में रोहित शर्मा को टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया था।

कोहली ने बतौर ओपनर किया इस्तेमाल
टेस्ट टीम से बाहर होने के बाद रोहित शर्मा के मन में कई तरह सवाल चल रहे थे। वो कई इंटरव्यू में इस बात को स्वीकार कर चुके थे कि वह टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए योगदान देना चाहते हैं। इसके बाद साल 2019 में विराट कोहली ने वनडे और टी-20 की तरह टेस्ट में भी रोहित से ओपनिंग कराने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर रोहित ने शतक लगाया। इसके बाद रोहित ने साल 2021 में इंग्लैंड का एक यादगार दौरा भी किया, जहां उन्होंने विदेशी धरती पर अपना पहला टेस्ट शतक बनाया। रोहित शर्मा आज टेस्ट टीम के कप्तान हैं।












Click it and Unblock the Notifications