दिनेश कार्तिक ने बताये भारतीय टीम में रिप्लेसमेंट के लिए 3 खिलाड़ी, तीनों युवा नामों का जिक्र

भारतीय क्रिकेट टीम में बदलाव की मांग लगातार उठ रही है।

Dinesh Karthik on replacement players: भारतीय टीम में कुछ खिलाड़ी ज्यादा समय तक नहीं खेलेंगे। एक उम्र के बाद हर किसी को संन्यास लेना होता है। ऐसे में सवाल यह भी है कि टीम इंडिया में आने वाले समय में किन खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा, जो लम्बे समय तक खेल सके।

भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक हाल ही में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में कॉमेंट्री कर रहे थे। उन्होंने तीन ऐसे खिलाड़ियों का जिक्र किया है, जिनको टीम इंडिया में लम्बे समय तक मौका दिया जा सकता है। कार्तिक ने तीन युवाओं का नाम लिया है।

Dinesh Karthik

टीम इंडिया में रिप्लेसमेंट वाले खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए कार्तिक ने नम्बर एक पर यशस्वी जायसवाल को रखा। क्रिकबज से बातचीत करते हुए कार्तिक ने कहा कि जायसवाल का शानदार घरेलू सीजन रहा है। क्या उनको टीम में देख रहे हैं? सरफराज खान भी कुछ समय से चर्चा में हैं और एक बड़ा नाम बन गए हैं।

इसके बाद कार्तिक ने तीसरे रिप्लेसमेंट के तौर पर मुकेश कुमार का नाम लिया। उन्होंने कहा कि क्या टीम में एक नए मीडियम पेसर की जगह होनी चाहिए? क्क्य आप उनको वह दो साल का सायकल देने जा रहे हैं।

कार्तिक ने शमी और सिराज की सफलता को देखते हुए शार्दुल और उमेश को लेकर चिंता जताई। कार्तिक ने कहा कि मुझे लगता है कि सिराज और शमी काफी अच्छे रहे हैं। शार्दुल और उमेश गेंदबाजी में प्रभावशाली नहीं रहे हैं, जैसा रोहित और द्रविड़ सोच रहे थे। शार्दुल ने बैटिंग में योगदान दिया है लेकिन हम उनको हमेशा एक गेंदबाज के रूप में ही देखेंगे।

दिनेश कार्तिक ने कहा कि मैं ऐसा खिलाड़ी रखना चाहूँगा जो गेंदबाजी के साथ बैटिंग कर सके। उमेश यादव को इस स्थिति में आप कहां देखते हैं। गौरतलब है कि भारतीय टीम को अब वेस्टइंडीज दौरे पर खेलने के लिए जाना है। टीम इंडिया वहां तीनों प्रारूप में खेलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+