दिनेश कार्तिक ने भारतीय टीम के 3 बेस्ट खिलाड़ियों का नाम बताया
भारतीय टीम में तीनों प्रारूप के तीन नामों को दिनेश कार्तिक ने चुना है। हर प्रारूप में तीन अलग नामों को उन्होंने बेस्ट कहा है। तीनों खिलाड़ी इस साल शानदार प्रदर्शन करने में सफल रहे।

Dinesh Karthik on best Indian Performers: वनडे क्रिकेट में इस साल का अंत भारतीय टीम के लिए अच्छा नहीं रहा और बांग्लादेश के खिलाफ 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया ने बेहतरीन काम करते हुए सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी इस साल चमके और कुछ नाम ऐसे भी थे जिनका प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं रहा। दिनेश कार्तिक ने इस साल के टॉप तीन भारतीय खिलाड़ियों का चयन किया है।
सफेद गेंद क्रिकेट में ऋषभ पन्त का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा। टी20 क्रिकेट में पन्त फ्लॉप रहे। वनडे में उनके बल्ले से इंग्लैंड में शतक आया। रेड बॉल क्रिकेट में उनके खेल को देखते हुए दिनेश कार्तिक ने उनको टॉप परफॉर्मर माना। क्रिकबज से बातचीत में उन्होंने पन्त का नाम लिया। पन्त ने इस साल 12 टेस्ट पारियों में 680 रन बनाए हैं। भारतीय टीम को जब भी जरूरत महसूस हुई, पन्त ने रन बनाए हैं। हाल ही में बांग्लादेश दौरे पर भी टेस्ट सीरीज के दौरान पन्त के बल्ले से रन आए थे।
कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को इस साल के वनडे में बेस्ट खिलाड़ी माना। अय्यर ने एकदिवसीय क्रिकेट में 724 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतकीय पारी आई। इसके अलावा उन्होंने 6 अर्धशतक भी जमाए। अय्यर ने इस साल का अंत बेहतरीन तरीके से करते हुए बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। सभी प्रारूप को मिलाकर देखा जाए तो इस साल अय्यर ने तींनों प्रारूप में 1600 से भी ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने अपने बल्लेबाजी कौशल में निरंतर सुधार किया है।
टी20 प्रारूप में इस साल वर्ल्ड क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव के करीब कोई अन्य खिलाड़ी नहीं था। सूर्यकुमार यादव ने इस साल धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए नम्बर एक की रैंकिंग हासिल की। सूर्यकुमार यादव ने 1164 रन बनाते हुए अन्य सभी बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया। कार्तिक ने उनको टी20 के लिए बेस्ट खिलाड़ी माना। सूर्यकुमार यादव ने इस साल 2 टी20 शतक जड़े। उनके बल्ले से 187 के स्ट्राइक रेट से रन आए।












Click it and Unblock the Notifications