भारत की हार के बाद वायरल हुआ Dinesh Karthik का ट्वीट, साथी खिलाड़ियों को दिया मोटिवेशनल मैसेज

टीम इंडिया की हार के बाद सोशल मीडिया पर अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) का ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली, 5 सितंबर: एशिया कप 2022 के सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हराकर ग्रुप स्टेज में मिली हार का बदला लिया। हाईवोल्टेज मैच में 182 रन के टारगेट को बाबर एंड कंपनी ने आखिरी ओवर में केवल एक गेंद शेष रहते हासिल किया। टीम इंडिया की हार के बाद सोशल मीडिया पर अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) का ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है।

ऐसा क्या बोल गए कार्तिक?

ऐसा क्या बोल गए कार्तिक?

भारत की हार के बाद दिनेश कार्तिक ने ट्वीट कर साथी खिलाड़ियों को एक मोटिवेशनल मैसेज दिया। कार्तिक ने ट्विटर पर लिखा, ''हर दिन हमारा नहीं हो सकता.. हम इससे मजबूत होंगे और आगे बढ़ेंगे।'' सीनियर खिलाड़ी के इस ट्वीट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। अभी तक उनके इस ट्वीट पर 28 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

दिनेश को नहीं मिली थी प्लेइंग-11 में जगह

दिनेश को नहीं मिली थी प्लेइंग-11 में जगह

इस मैच में दिनेश कार्तिक को प्लेइंग-11 में खेलने का मौका नहीं मिला। अंतिम एकादश में बाएं हाथ के बल्लेबाज को खिलाने के लिए कार्तिक के स्थान पर ऋषभ पंत को चुना गया। हालांकि, पंत ने टीम मैनेजमेंट और फैंस को एक बार फिर से निराश किया और 12 गेंदों में केवल 14 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। ऋषभ ने फिर से जल्दबाजी कर अपना विकेट पाकिस्तान को तोहफे में दे दिया। जिसके बाद उनकी काफी आलोचना भी हुई।

कैसा रहा मैच का हाल?

कैसा रहा मैच का हाल?

मैच में शुरुआत भारत के टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के साथ हुई। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 181 का स्कोर बनाया। विराट कोहली (60) टॉप स्कोरर रहे, जबकि कप्तान रोहित शर्मा और उप-कप्तान केएल राहुल ने 28-28 रन बनाए। पाक की ओर से शादाब खान को दो विकेट मिले।

182 रन के टारगेट को पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल किया। टीम की जीत में विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा (71) और मोहम्मद नवाज ने 42 रन बनाए। 42 रन बनाने के अलावा नवाज ने एक विकेट भी लिया था और इसी के चलते उनको मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+