'सपना पूरा होने जैसा...', T20 World Cup के लिए टीम में चयन के बाद भावुक हुआ ये खिलाड़ी

टी20 विश्वकप 2022 के लिए सोमवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टूर्नामेंट के लिए रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपी गई है वहीं केएल राहुल को उप कप्तान बनाया गया है।

नई दिल्ली, 12 सितंबर: टी20 विश्वकप 2022 के लिए सोमवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टूर्नामेंट के लिए रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपी गई है वहीं केएल राहुल को उप कप्तान बनाया गया है। चोट के बाद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी हुई। वहीं विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक को मौका दिया गया है। आईपीएल 2022 से ही कार्तिक का शानदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने आरसीबी के लिए कई मैच भी फिनिश किए थे। इसके बाद से ही वह लगातार टीम इंडिया में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।

सपना पूरे होने जैसा

सपना पूरे होने जैसा

अब टी20 विश्वकप 2022 के लिए भी भारतीय टीम में उनका चयन हुआ है। 37 साल के कार्तिक भी अपने करियर के आखिरी दौर में एक विश्वकप खेलना चाहते थे। आईपीएल के बाद उन्होंने ऐसी इच्छा भी जाहिर की थी। विश्वकप के उनका चयन होने पर यह विकेटकीपर बल्लेबाज भावुक हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी बात रही रखी। कार्तिक ने अपने ट्वीट में कहा कि, सपना पूरा हुआ। इससे पहले कार्तिक एशिया कप में भी खेलते हुए नजर आए थे। हालांकि यहां पर उन्हें बल्लेबाजी के ज्यादा मौके नहीं मिले।

कार्तिक का अब तक करियर

कार्तिक का अब तक करियर

कार्तिक ने अपने करियर में अब तक 26 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 25.00 की औसत और 49.27 के स्ट्राइक रेट से 1025 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट में 7 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है। 94 वनडे में उन्होंने 30.20 की औसत और 73.24 के स्ट्राइक रेट से 1752 रन बनाए हैं। एक दिवसीय में उन्होंने 9 अर्धशतक जड़े हैं। वहीं 50 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में विकेटकीपर बल्लेबाज ने 28.19 की औसत और 139.95 के स्ट्राइक रेट से 592 रन बनाए हैं। उन्होंने टी20 अब तक सिर्फ 1 अर्धशतक ही लगाया है।

आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन

आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन

आईपीएल 2022 में दिनेश कार्तिक ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने कई मौकों पर रॉयल चैलेंजर बैंगलुरु के लिए मैच फिनिश किए थे। यही कारण है कि कार्तिक को भारतीय टीम में फिनिशर के तौर पर शामिल किया जा रहा है। आईपीएल के 15वें सीजन में आरसीबी ने कार्तिक को मेगा ऑक्शन में 5.50 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा था। टूर्नामेंट में उन्होंने 16 मैच खेले और 55.00 की औसत और 183.33 के स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए थे। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 66 रन रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+