Dinesh Karthik ने धवन को बताया ICC टूर्नामेंट का गन प्लेयर, वर्ल्ड कप में धमाल मचाने को 'गब्बर' बेताब

शिखर धवन की कप्तानी में भारतीय टीम मौजूदा समय में न्यूजीलैंड के दौरे पर है। भारत को 30 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मुकाबला खेलना है।

Dinesh Karthik on Shikhar Dhawan: शिखर धवन की कप्तानी में भारतीय टीम मौजूदा समय में न्यूजीलैंड के दौरे पर है। भारत को 30 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मुकाबला खेलना है। शिखर धवन ने सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़ने का काम किया था। शुभमन गिल के साथ शिखर धवन पिछले कुछ समय से वनडे मुकाबलों में लगातार बड़ी साझेदारियां कर रहे हैं।

वनडे वर्ल्ड कप पर धवन की नजरें

वनडे वर्ल्ड कप पर धवन की नजरें

शिखर धवन अपनी कई इंटरव्यू में यह साफ कर चुके हैं कि वह वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए अपनी बल्लेबाजी पर फोकस कर रहे हैं। अगले साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में शिखर धवन टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाना चाहते हैं। आईसीसी टूर्नामेंट में वैसे भी धवन का रिकॉर्ड शानदार रहा है। टी-20 और टेस्ट टीम से बाहर होने के बाद धवन ने वनडे फॉर्मेट में बने रहने के लिए खुद पर काफी मेहनत भी की है।

दिनेश कार्तिक ने जताया भरोसा

दिनेश कार्तिक ने जताया भरोसा

भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को भरोसा है कि शिखर धवन वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे। दिनेश कार्तिक ने कहा कि टीम मैनजमेंट बतौर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के साथ वर्ल्ड कप में जाना पसंद करेगी। अगर ऐसा नहीं होता तो फिर उन्हें लगातार वनडे सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिलता। धवन की उम्र में 30 से अधिक की हो चुकी है। लिहाजा टीम अभी उन पर वनडे में भरोसा बनाए रखेगी।

आईसीसी टूर्नामेंट के गन प्लेयर हैं धवन

आईसीसी टूर्नामेंट के गन प्लेयर हैं धवन

दिनेश कार्तिक ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि शिखर धवन आईसीसी टूर्नामेंट के गन प्लेयर हैं। आईसीसी टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन शानदार रहता है। टीम को एक बार फिर उनसे बड़े रनों की उम्मीद होगी। बता दें कि धवन आईसीसी टूर्नामेंट के 58 मैचों में 2605 रन बना चुका हैं। इस दौरान उनका औसत 49.15 का रहा है। साल 2019 वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल होने के कारण धवन को टूर्नामेंट को छोड़कर वापस लौटना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+