IPL 2024 से पहले मुंबई इंडियंस को लगा तगड़ा झटका, टूर्नामेंट के शुरुआती मैच से बाहर रहेगा ये घातक गेंदबाज
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का आगामी सीजन दिन-ब-दिन नजदीक आता जा रहा है। फैंस अब एक्शन से भरपूर मैचों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टूर्नामेंट से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। इस सीजन MI का पहला मैच रविवार 24 मार्च को खेला जाएगा।
इस सीजन पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को उनके तेज गेंदबाज दिलशान मधुशंका का साथ नहीं मिलेगा, जिसे मुंबई ने आईपीएल 2024 ऑक्शन में 4.6 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। दिलशान मदुशंका को हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर कर दिया गया है और इसलिए वह बांग्लादेश के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में आगे हिस्सा नहीं खेलेंगे, श्रीलंका क्रिकेट ने रविवार (17 मार्च) को इसकी पुष्टि की।

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है और अंतिम वनडे मैच सोमवार को चैटोग्राम में खेला जाएगा। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने मैदान छोड़ने से पहले दूसरे वनडे में 6.4 ओवर फेंके।
एसएलसी ने एक बयान में कहा, 'दिलशान मदुशंका आगे चल रहे दौरे में हिस्सा नहीं लेंगे क्योंकि गेंदबाज दूसरे वनडे के दौरान चोट लगने के बाद पुनर्वास कार्य शुरू करने के लिए लौट आएंगे।' 'दूसरे वनडे के दौरान गेंदबाजी करते हुए मैदान छोड़ने वाले मदुशंका को बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है, जैसा कि खिलाड़ी के एमआरआई स्कैन से पुष्टि हुई है।'
हालांकि यह अभी तक ज्ञात नहीं है कि तेज गेंदबाज कितने समय तक मैदान से बाहर रहेगा, वह अगले सप्ताह शुरू होने वाले आईपीएल के शुरुआती चरणों के लिए उपलब्ध नहीं हो सकेंगे। पिछले साल वनडे विश्व कप में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद नीलामी में मुंबई इंडियंस ने मदुशंका को 4.6 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिसमें उन्होंने 9 मैचों में 21 विकेट लिए थे।












Click it and Unblock the Notifications