Digvesh Rathi Net Worth: जेब ढीली, तेवर फुल! IPL में फाइन की हैट्रिक झेल चुके दिग्वेश की नेटवर्थ उड़ा देगी होश
IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लेग स्पिनर दिग्वेश राठी (Digvesh Rathi) ने अपनी विकेट के साथ-साथ विवादित 'नोटबुक सेलिब्रेशन' से खूब ध्यान खींचा है। अब तक उन पर तीन बार फाइन लगाया जा चुका है और एक मैच के लिए सस्पेंड किया गया है। लेकिन सवाल ये है कि इतने जुर्माने उनकी जेब पर कितना असर डाल पाए हैं? आइए, जानते हैं दिग्वेश राठी की आईपीएल सैलरी, नेटवर्थ और जुर्मानों की पूरी कहानी।
LSG ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में दिग्वेश सिंह राठी को ₹30 लाख की कीमत में अपने साथ जोड़ा था। यह राशि उनके बेस प्राइस के बराबर थी, जो ₹30 लाख था। राठी ने अपनी गेंदबाजी से टीम को महत्वपूर्ण योगदान दिया है, लेकिन उनके विवादित 'नोटबुक सेलिब्रेशन' ने उन्हें बीसीसीआई (BCCI) से जुर्माने का सामना भी कराया है।

क्यों लगे इतने सारे जुर्माने?
उनका 'नोटबुक सेलिब्रेशन' पहले लोगों को मजेदार लगा, लेकिन बार-बार दोहराने पर BCCI ने इसे नियमों का उल्लंघन माना।
दिग्वेश पर कब-कब लगे जुर्माने
1. पहला जुर्माना (1 अप्रैल 2025, बनाम पंजाब किंग्स)
राठी ने बल्लेबाज प्रियांश आर्य को आउट करने के बाद 'नोटबुक सेलिब्रेशन' किया, जिससे उन्हें 25% मैच फीस का जुर्माना और एक डिमेरिट पॉइंट मिला।
2. दूसरा जुर्माना (4 अप्रैल 2025, बनाम मुंबई इंडियंस)
नमन धीर को आउट करने के बाद फिर से वही सेलिब्रेशन दोहराने पर उन्हें 50% मैच फीस का जुर्माना और दो डिमेरिट पॉइंट्स मिले।
3. तीसरा जुर्माना और निलंबन (19 मई 2025, बनाम सनराइजर्स हैदराबाद)
अभिषेक शर्मा को आउट करने के बाद 'नोटबुक सेलिब्रेशन' करने पर राठी को 50% मैच फीस का जुर्माना और दो अतिरिक्त डिमेरिट पॉइंट्स मिले, जिससे उनका कुल डिमेरिट पॉइंट्स का स्कोर 5 हो गया। इसके परिणामस्वरूप, उन्हें एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिया गया।
जुर्माने ने जेब पर कितना असर डाला?
दिग्वेश राठी पर कुल ₹9,37,500 का जुर्माना लगाया गया है, जो उनकी IPL सैलरी का लगभग 45% हिस्सा है। मतलब जेब पर भारी असर तो पड़ा है।
दिग्वेश राठी की नेटवर्थ कितनी है?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिग्वेश राठी की कुल अनुमानित नेटवर्थ करीब एक करोड़ के आसपास मानी जाती है। इसमें IPL की सैलरी, घरेलू टूर्नामेंट्स की इनकम और कुछ छोटे ब्रांड डील्स शामिल हैं। हालांकि उनकी कमाई अभी बड़ी नहीं है, लेकिन मैदान पर जो उनका 'swag' है, वो बड़े-बड़े खिलाड़ियों को टक्कर देता है।
दिग्वेश राठी की कमाई का सोर्स
दिग्वेश की कमाई का मुख्य सोर्स आईपीएल और घरेलू क्रिकेट लीग्स हैं। वे दिल्ली में जन्मे हैं और दिल्ली की घरेलू टीमों में खेलते हैं। इसके अलावा, वे विभिन्न घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट्स और लीग्स में भी भाग लेते हैं, जिससे उनकी इनकम होती है। इन लीग्स में उनकी भागीदारी से उन्हें मैच फीस और अन्य पुरस्कार मिलते हैं, जो उनकी कुल कमाई में योगदान करते हैं
क्या इतनी नेटवर्थ में ये तेवर सही हैं?
इस सवाल पर फैंस बंटे हुए हैं। कुछ को उनका एटीट्यूड पसंद आता है, तो कुछ मानते हैं कि इतनी कम सैलरी और बार-बार के जुर्मानों के बीच खिलाड़ी को थोड़ा प्रोफेशनल बनना चाहिए।
BCCI की नजरों में नियम तोड़ने पर चाहे आप ₹20 लाख के खिलाड़ी हों या ₹20 करोड़ के जुर्माना तय है। और दिग्वेश अब IPL में 'फाइन की हैट्रिक' झेलने वाले गिने-चुने खिलाड़ियों में शामिल हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications