Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: वीरेन्द्र सहवाग और आरती का कार में हुआ जोरदार झगड़ा? क्या इसी वजह से बात तलाक तक पहुंची

Virender Sehwag and Aarti: पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के अनबन की खबरें तेजी से फैली हैं और तलाक तक की नौबत आने की खबरें भी सामने आई हैं। इन्स्टाग्राम पर भी दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।

हालांकि इन दोनों की तरफ से किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।इस बीच एक नया दावा सोशल मीडिया पर किया जा रहा है, जिसमें वीरेंद्र सहवाग और आरती का वीडियो सामने आया है। आरती इसमें गुस्से में नज़र आ रही हैं और सहवाग साथ में है।

virender sehwag

वीडियो में दावा किया जा रहा है कि इस झगड़े के बाद से ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई थी और तलाक देने तक की खबरें भी इसी कारण आ रही हैं। सहवाग किसी से फोन पर बात कर रहे हैं और आरती जोर से चिल्लाती हुई नज़र आती हैं। हालांकि इसमें कोई ऑडियो नहीं दिख रहा है, इस वजह से यह पता नहीं लगाया जा सका कि वास्तव में आरती ने क्या कहा।

दावों की पड़ताल करने के लिए हमने भी इस वीडियो की जांच की। वीडियो से इमेज निकालकर गूगल रिवर्स इमेज पर जाने के बाद इसकी सच्चाई सामने आ गई। यह वीडियो 2013 का है। सहवाग और आरती किसी फंक्शन में जा रहे थे। सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर द्वारा आयोजित फेयरवेल पार्टी में दोनों गए थे। वहां किसी मीडियाकर्मी ने यह वीडियो बनाया था। इसका फोटो भी सामने आया है।

Virender Sehwag की कैसे हुई आरती से मुलाक़ात

जब सहवाग 7 साल के थे और आरती 5 साल की थी, तब से दोनों एक-दूसरे को जानते हैं। सहवाग जब 21 के थे, तो उन्होंने आरती को प्रपोज किया था। सहवाग की कजिन की शादी आरती की बुआ से हुई थी। तभी से दोनों परिवार एक-दूसरे को जानते थे।

Virender Sehwag की शादी कब हुई

22 अप्रैल 2004 को सहवाग और आरती की शादी पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली के घर पर हुई थी। सब से दोनों ने 20 साल एक साथ बिताये हैं। सहवाग और आरती के दो बेटे हैं। आर्यवीर और वेदांत दोनों का नाम हैं और ये भी क्रिकेट की तरफ रुख कर रहे हैं। आर्यवीर अपने पिता वीरेंद्र सहवाग की तरह तूफानी बैटिंग करने के लिए जाने जाते हैं।

Virender Sehwag ले सकते हैं ग्रे तलाक

सहवाग और उनकी पत्नी की अंतिम फोटो 19 माह पहले आई थी। दोनों के बीच ग्रे तलाक लेने की खबरें भी आई हैं। यह एक ऐसा तलाक होता है, जो ज्यादा उम्र में लिया जाता है। बॉलीवुड में अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बीच भी यही हुआ था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+