Suryakumar Yadav: अर्शदीप सिंह पर भड़के सूर्यकुमार यादव? टीम बस में कप्तान के गुस्से का सामने आया Video
India vs South Africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की टी20I सीरीज को 1-1 से बराबरी पर समाप्त कर दिया है। इस सीरीज के बाद दोनों टीमों तीन मैचों की वनडे सीरीज में फिर से आमने-सामने होने के लिए तैयार हैं। इस बीच टी-20 सीरीज के कप्तान का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आय़ा है, जिसमें टीम के स्टेडियम से होटल लौटते समय सूर्यकुमार यादव, अर्शदीप सिंह पर गुस्सा करते हुए नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो को जिसने भी देखा वो हैरान रह गया, लेकिन सूर्या के गुस्से का कारण पता नहीं चल पाया है। इससे जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसे देखकर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि सूर्या ने ऐसा ही रिएक्ट किया होगा। हालांकि, वनइंडिया इस बात की बिल्कुल भी पुष्टि नहीं करता है कि सूर्या ने अर्शदीप पर ही गुस्सा किया था।

मालूम हो कि तीसरे टी20 में सूर्या ने बेहतरीन शतक जड़ा था। प्रोटियाज के साथ टी20 सीरीज बराबर करने वाली टीम इंडिया अब वनडे सीरीज की तैयारी में है। सीरीज की शुरुआत 17 दिसंबर को जोहान्सबर्ग में होने वाले पहले वनडे से होगी। इस सीरीज में जहां केएल राहुल भारत के कप्तान होंगे, वहीं मार्कराम दक्षिण अफ्रीका के कप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे।
Surya Kumar Yadav angry on Arshdeep Singh#INDvsSApic.twitter.com/XMB5GRAYcH
— Don Cricket 🏏 (@doncricket_) December 15, 2023
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे 17 दिसंबर2023 को दोपहर 1:30 बजे न्यू वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग में निर्धारित है। वांडरर्स स्टेडियम मुख्य रूप से बल्लेबाजी के लिए आदर्श है। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका में बारिश के कारण यहां गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका फुल स्क्वाड
भारत की वनडे टीम: रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान)(विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, अवेश खान, अर्शदीप सिंह और दीपक चाहर।
दक्षिण अफ्रीका वनडे टीम: एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, नांद्रे बर्गर, टोनी डी ज़ोरज़ी, रीज़ा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, मिहलाली मपोंगवाना, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुकवायो, तबरेज़ शम्सी, रासी वान डेर डुसेन। काइल वेरिन और लिज़ाद विलियम्स।












Click it and Unblock the Notifications