वर्ल्ड कप 2023 में खराब प्रदर्शन के बाद शाकिब अल हसन के साथ मारपीट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video
World Cup 2023: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में भारत पर जीत हासिल करके अपना छठा विश्व कप खिताब सुरक्षित कर लिया, वहीं दूसरी ओर टूर्नामेंट में बांग्लादेश की शर्मनाक हार के बाद एक परेशान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन को नाराज प्रशंसकों द्वारा घेरते हुए दिखाया गया है।
टूर्नामेंट में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद कप्तान के शारीरिक उत्पीड़न का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, बांग्लादेश ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में उम्मीद से भी ज्यादा खराब प्रदर्शन किया और टूर्नामेंट को आठवें स्थान पर समाप्त किया। टीम के घटिया प्रदर्शन के परिणामस्वरूप टूर्नामेंट में केवल वे दो मैच ही जीते सके। शाकिब अल हसन का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और वह चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी लीग मैच नहीं खेल सके।

क्या है शाकिब अल हसन के वायरल वीडियो की सच्चाई?
भारत में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के समापन के बाद मंगलवार, 21 नवंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक वीडियो में शाकिब को भीड़ द्वारा खींचते, पीटते हुए देखा गया था, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा दावा किया गया है कि, आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में बांग्लादेश के खराब प्रदर्शन के लिए उन्हें पीटा जा रहा है, लेकिन ये दावा पूरी तरह से गलत है, क्योंकि विश्व कप 2023 के बाद शाकिब अल हसन को पीटा नहीं गया।
वायरल वीडियो मार्च 2023 में दुबई में हुई एक घटना का है, न कि हाल ही में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में बांग्लादेश के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद का। शाकिब अल हसन एक व्यावसायिक कार्यक्रम में भाग ले रहे थे जब फुटेज कैप्चर किया गया था। दुर्भाग्य से, इस असंबंधित घटना को विश्व कप के बाद से जोड़ा गया है, जिससे बांग्लादेश के कप्तान को प्रशंसकों की आक्रामकता का सामना करने की झूठी कहानी गढ़ी गई है। यह घटना विश्व कप से पहले हुई थी, और इस बात का कोई सबूत नहीं है कि टीम के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद शाकिब अल हसन को बांग्लादेश के प्रशंसकों से कोई शारीरिक नुकसान हुआ हो।
खेल नाउ के फैक्ट चेक के मुताबिक, बांग्लादेशी प्रशंसकों द्वारा शाकिब अल हसन को घेरने वाला वीडियो पूरी तरह से भ्रामक है, जोकि मार्च 2023 में एक घटना से जुड़ा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications