IND vs PAK: शादाब खान के कहने पर बीच मैदान पर कोहली ने किया था यह काम, Video आने के बाद खुला बड़ा राज?
India vs Pakistan Match: भारत ने 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में सात विकेट से जीत के साथ वनडे विश्व कप इतिहास में पाकिस्तान पर जीत का सिलसिला जारी रखा। भारत की यह कट्टर प्रतिद्वंद्वियों पर रिकॉर्ड 8वीं जीत थी, लेकिन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा विराट कोहली द्वारा बाबर आजम को अपनी साइन की हुई जर्सी गिफ्ट करने को लेकर हो रही है, जिसे लेकर कप्तान को आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। इस मामले में अब एक नया खुलासा हुआ है।
दरअसल, विराट कोहली और बाबर आजम के वायरल हो रहे एक दूसरे वीडियो के बाद इस मामले में नया मोड़ ले लिया है, जिसे लेकर फैन्स दावा कर रहे हैं कि शादाब खान के कहने पर ही विराट कोहली ने जर्सी गिफ्ट की थी। एक्स पर 'कीकी' अकाउंट से दो वीडियो शेयर किए गए हैं। एक वीडियो में शादाब और कोहली को बात करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में देख सकते हैं कि शादाब किस तरह से कोहली से पहले हाथ मिलाते हैं फिर उन्हें कुछ कहते हैं।

शादाब और कोहली के वीडियो के बाद दूसरे वीडियो में कोहली और बाबर आजम बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में बाबर और कोहली को बात करते हुए देखा जा सकता है। जिस अकाउंट से इस वीडियो के शेयर किया गया है वहां कैप्शन में लिखा गया है कि शादाब खान ने कोहली से शर्ट मांगी है।
एक्स हैंडल पर शेयर किए गए इस वीडियो में कई फैन्स ने कमेंट किया कि शादाब ने कोहली से शर्ट मांगी। इसके बाद विराट ने अपनी जर्सी गिफ्ट की। हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि किसी भी आधिकारिक सूत्र ने नहीं की है कि ऐसी कोई घटना हुई थी या नहीं? लेकिन भारत बनाम पाकिस्तान मैच के बाद कोहली ने बाबर आजम को अपनी ऑटोग्राफ वाली जर्सी गिफ्ट की थी।












Click it and Unblock the Notifications