राशिद खान ने की एक साल में दूसरी शादी! इंस्टाग्राम पर पोस्ट ने मचाई खलबली, कौन हैं उनकी पत्नी?
Rashid Khan: अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर एक महिला के साथ उनकी तस्वीर वायरल होने के बाद, राशिद खान ने खुद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर बड़ा खुलासा किया है।
हालांकि, उनके इस बयान और कमेंट सेक्शन को बंद करने के कदम ने फैंस के बीच यह अटकलें बढ़ा दी हैं कि क्या उन्होंने अपनी पहली शादी के एक साल के भीतर दूसरी शादी कर ली है।

निकाह का खुलासा जिसने बढ़ाया भ्रम
राशिद खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू किया है। उन्होंने लिखा कि 2 अगस्त 2025 को, मैंने अपने जीवन का एक नया और सार्थक अध्याय शुरू किया, मैंने अपना निकाह किया और एक ऐसी महिला से शादी की जो उस प्रेम, शांति और साझेदारी का प्रतीक है जिसकी मुझे हमेशा से उम्मीद थी।
उन्होंने आगे उन अफ़वाहों पर भी सफ़ाई दी जो उनके साथ एक चैरिटी इवेंट में देखी गई महिला को लेकर फैलाई जा रही थीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह उनकी पत्नी हैं।
राशिद खान का यह हालिया खुलासा इसलिए चर्चा का विषय बन गया है क्योंकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने इससे पहले 3 अक्टूबर, 2024 को काबुल में एक भव्य समारोह में शादी की थी, जहाँ उन्होंने अपने तीन भाइयों के साथ एक ही दिन निकाह किया था। अब 2024 की शादी की रिपोर्ट और 2025 में 'निकाह' की घोषणा के बीच के कम समय को देखते हुए, यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या 2025 की घोषणा उनकी दूसरी शादी है।
कमेंट सेक्शन बंद करने से गहराया संदेह
सबसे बड़ा असमंजस तब पैदा हुआ जब राशिद खान ने इस पोस्ट में कमेंट सेक्शन बंद कर दिया। इस कदम से यह साफ नहीं हो पाया है कि क्या उन्होंने यह कदम इसलिए उठाया ताकि लोग उनकी निजी जिंदगी पर बेबुनियाद टिप्पणियां न करें और वह सिर्फ अफ़वाहों पर विराम लगाना चाहते थे?
चूंकि राशिद खान ने अपनी पोस्ट में यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह उनका पहला या दूसरा निकाह है और कमेंट सेक्शन भी बंद है, इसलिए यह असमंजस बना हुआ है कि यह उनकी एक ही शादी के अलग-अलग समारोह थे, या उन्होंने जानबूझकर ऐसा कैप्शन लिखा है जो लोगों को दूसरी शादी के बारे में सोचने पर मजबूर करे। इन्स्टाग्राम कमेंट्स सेक्शन बंद होने पर लोगों ने यही फोटो एक्स पर वायरल कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications