'क्या बाबू...मुस्कराइए देश देख रहा...,' क्या विपक्ष की हार के बाद कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए पीएम मोदी?
आज के दौर की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हंसना-हंसाना काफी मुश्किल भरा काम है, लेकिन सोशल मीडिया पर 'Meme' वालों ने इसे यकीनन थोड़ा आसान कर दिया है, लेकिन उनके लिए बिल्कुल भी नहीं जिनके खिलाफ ये मीम्स होते हैं। अभी हाल ही की बात है जब वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार के बाद पीएम मोदी को लेकर कांग्रेस नेताओं ने न सिर्फ अजीबोगरीब बयान दिए बल्कि मीम्स भी खूब देखने को मिले, लेकिन वक्त और हालात इतनी तेजी से बदले कि वही मीम्स अब कांग्रेस के खिलाफ बनने लगे हैं।
दरअसल, देश के चार विधानसभा चुनावों के परिणाम आ चुके हैं। बीजीपी ने तीन राज्यों में जीत का परमच लहरा दिया है। सोशल मीडिया की दुनिया में इन चुनावों को 2024 के आम चुनाव के सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है, इस दौरान भाजपा ने तीन राज्यों- मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में आसान जीत दर्ज की है, हालांकि, कांग्रेस को तेलंगाना में मिली एक जीत से ही संतोष करना पड़ा है, इस जीत के बाद पीएम मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जोकि एक मजाकिया वीडियो से ज्यादा कुछ भी नहीं है।

वायरल वीडियो में एडटिंग के जरिए पीएम मोदी को कमलनाथ और अशोक गहलोत के अलावा राहुल गांधी से मुलाकात करते हुए दिखाया गया है। जोकि एक एडिट की हुई वीडियो है। असल में ये वीडियो वर्ल्ड कप फाइनल के बाद की है, लेकिन चुनाव के बाद इसे पूरी तरह से बदल दिया गया है।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में एक भावुक भाव के साथ विश्व कप 2023 फाइनल में हार के बाद खिलाड़ियों को सांत्वना देने और उनका उत्साह बढ़ाने के लिए दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे थे। ये एक ऐसा समय था, जब भावनाएं चरम पर थीं, जिसे लेकर मिली जुली प्रतिक्रिया आईं है, इसके बाद सराहना और अलोचनाओं का दौर जारी रहा।
हम इस बात का जिक्र यहां इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि पीएम मोदी के उस वीडियो का एक बार फिर ऐसे वक्त में मीम्स के जरिए इस्तेमाल किया गया है, जब चार में से तीन विधानसभा चुनावों में बीजीपी ने अपना परमच लहरा दिया है।
क्या कमलनाथ और अशोक गहलोत से मिले पीएम मोदी?
वायरल वीडियो में एडटिंग के जरिए दिखाया गया है कि पीएम मोदी ने कमलनाथ (रोहित शर्मा) और अशोक गहलोत (विराट कोहली) के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें हिम्मत दी। उन्होंने इस दौरान कहा कि आप लोग पूरा 10-10 गेम जीतकर आए हो, यह तो होता रहता है। खुश रहिए। पूरा देश आपको देख रहा है। मैंने सोचा मैं आप सबसे मिल लूं।
इसके बाद उन्होंने राहुल गांधी (कोच राहुल द्रविड़) की ओर देखा और उनसे मुलाकात की। इस दौरान वह बोले क्या राहुल आप लोगों ने काफी मेहनत की है। वीडियो देखने के बाद ज्यादा कुछ सोचने की जरूरत नहीं क्योंकि ये पूरी तरह से फेक है और देखने से भी स्पष्ट हो जाता है पूरी तरह से एडटिंग के जरिए तैयार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications