केएल राहुल ने कहा टेस्ट क्रिकेट को अलविदा? सचिन की तरह पिच को प्रणाम कर छोड़ा ग्राउंड, वीडियो तेजी से वायरल

KL Rahul: बेंगलुरु टेस्ट मैच में भारतीय टीम के लिए कुछ भी सही घटित नहीं हुआ। टीम इंडिया को इस मैच में 8 विकेट से बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम पहली पारी में ताश के पत्तों की तरह बिखर गई थी और यहीं से कीवी टीम के लिए जीत की नींव तैयार हो गई थी।

केएल राहुल लगातार फ्लॉप रहे हैं। जब इस मैच में जरूरत थी, उस समय भी वह अपने बल्ले से कमाल करने में नाकाम रहे। फैन्स भी उनके ऊपर काफी गुस्सा दिखा रहे हैं। इस बीच कुछ ऐसा देखने को मिला है, जिसे देखने के बाद कहा जा रहा है कि राहुल ने संन्यास ले लिया है।

KL Rahul

कुछ ऐसा ही घटनाक्रम बेंगलुरु टेस्ट के पांचवें दिन मैच समाप्त होने के बाद देखने को मिला। केएल राहुल ने कीवी टीम की जीत के तुरंत बाद पिच को प्रणाम किया। यह ठीक उसी तरह था, जैसे सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर का अंतिम मुकाबला खेलने के बाद किया था।

केएल राहुल पिच को देखते हैं और प्रणाम करने के बाद ग्राउंड छोड़कर चले जाते हैं। शायद उनको पता है कि अब टेस्ट क्रिकेट में उनको मौका शायद ही मिलने वाला है। बेंगलुरु उनका घरेलू मैदान है, इस वजह से उन्होंने समझ लिया कि अब यहाँ भी वापस खेलने का मौका शायद ही मिले। इस वजह से उन्होंने अपने घरेलू मैदान की पिच को चूम लिया।

शायद टीम मैनेजेमेंट ने केएल राहुल को बता दिया है कि अब टेस्ट क्रिकेट में आपके लिए दरवाजे नहीं खुलने वाले हैं। काफी मौके पहले से दिए जा चुके हैं। पुणे टेस्ट में अब केएल राहुल की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जा सकता है।

गौरतलब है कि टेस्ट क्रिकेट में 50 से ज्यादा मैच खेलने के बाद भी केएल राहुल का प्रदर्शन निराश करने वाला रहा है। उनका औसत 35 से नीचे का रहा है। ऐसे में सवाल खड़े होना लाजमी है। बोर्ड को अब राहुल से आगे बढ़कर अन्य खिलाड़ी की तरफ देखना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+