ICC New Chairman: जय शाह बनेंगे ICC के अगले चेयरमैन? AGM मीटिंग में नाम पर लग सकती है मुहर

कोलंबो में शुक्रवार से शुरू होने वाले चार दिवसीय आईसीसी (ICC) वार्षिक सम्मेलन के दौरान सभी की निगाहें बीसीसीआई (BCCI) सचिव जय शाह (Jay Shah) पर होंगी, जहां इस बात पर चर्चा हो सकती है कि वे न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले से वैश्विक संस्था के अध्यक्ष का पद कब संभालेंगे।

बैठक में किन मुद्दों पर होगी चर्चा
दरअसल, शुक्रवार को बोर्ड बैठक के साथ शुरू होने वाले आईसीसी सम्मेलन में वैश्विक संस्था द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका में टी20 विश्व कप खेलों की मेजबानी के लिए किए गए 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक के नुकसान पर चर्चा होने की उम्मीद है। एक बड़ी खबर ये भी है कि भारत का चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान न जाना- आईसीसी बोर्ड के आधिकारिक एजेंडे का हिस्सा नहीं है।

Jay Shah

क्या जय शाह 2024 के अंत तक ICC के चेयरमैन बनेंगे?
घटनाक्रम से अवगत आईसीसी के एक सूत्र ने कहा कि, 'आईसीसी में सभी के लिए दिलचस्पी का एक मुख्य बात यह है कि जय शाह विश्व निकाय की बागडोर कब संभालेंगे। पीटीआई की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि एजीएम के नौ सूत्री एजेंडे में आयोजन के वित्तीय विवरण शामिल नहीं हैं, लेकिन बोर्ड द्वारा "कार्यक्रम के बाद की रिपोर्ट" के रूप में इस पर चर्चा की जाएगी, जो एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर है।

आईसीसी की सदस्यता, सहयोगी सदस्यों की बैठक की रिपोर्ट और आईसीसी डेवलपमेंट अवॉर्ड प्रजेंटेशन के साथ-साथ आईसीसी के नए एक्सट्रनल ऑड‍िटर अपॉइंटमेंट की नियुक्ति भी एजेंडे में है। आईसीसी सूत्र ने कहा कि 'यह कैसे नहीं बल्कि कब के बारे में है, क्योंकि BCCI सचिव के रूप में जय शाह के पास अभी भी एक साल बचा है, इससे पहले कि भारतीय बोर्ड में उनका कूलिंग ऑफ पीरियड 2025 में संविधान के अनुसार शुरू हो।

हालांकि, अगर उन्हें 2025 में पदभार संभालना है, तो बार्कले दिसंबर 2024 से दिसंबर 2026 तक दो साल का अपना तीसरा कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे।' सूत्र ने आगे बताया कि, 'एक विचारधारा यह है कि क्या होगा यदि ICC की अध्यक्षता का कार्यकाल दो-दो साल के तीन कार्यकाल से बदलकर तीन-तीन साल के दो कार्यकाल हो जाए, तो संचयी कार्यकाल छह साल रह सकता है।'

ये भी पढ़ें- New Zealand Summer Schedule: न्यूजीलैंड के घरेलू शेड्यूल का ऐलान, जानें कब-कहां खेले जाएंगे पाकिस्तान के मैच

यह व्यापक रूप से माना जाता है कि यदि बार्कले का वर्तमान कार्यकाल तीन साल का हो जाता है, तो शाह BCCI सचिव के रूप में अपने छह साल पूरे कर सकते हैं और 2025 में तीन साल के लिए ICC अध्यक्ष का पद संभाल सकते हैं, जब वे BCCI में कूलिंग ऑफ में होंगे। फिर 2028 में, वे वापस आ सकते हैं और बोर्ड अध्यक्ष का पद संभाल सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+