'भाई संभल के रहना,' जसप्रीत बुमराह पत्नी संजना संग मना रहे हैं छुट्टियां? सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें
टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी पत्नी संजना गणेशन के साथ ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां मना रहे हैं, ऐसा दावा सोशल मीडिया पर किया जा रहा है। दोनों की तस्वीरों पर फैंस के रिएक्शन की भरमार है, जहां मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट की गईं बुमराह और उनकी पत्नी की तस्वीरें इतनी असल लग रही हैं कि हर कोई उन्हें सच मान रहा है, लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि ये तस्वीरें असल में AI द्वारा जनरेट (Generated) हैं और हम इन तस्वीरों की सही होने की पुष्टि नहीं करते हैं।

यूजर्स के रिएक्शन की भरमार
इन तस्वीरों को लेकर कुछ यूजर्स ने तो ट्रोल करने की सारी सीमा लांघ दी है। एक यूजर ने लिखा कि, 'भाई संभल के रहना, युजवेंद्र चहल के बाद अगला नंबर तुम्हारा ही है। दरअसल, चहल और धनश्री, तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में है। एक अन्य यूजर ने इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा कि 'अब ज्यादा दिन नहीं है तलाक का समय आ गया।'
बुमराह ने रेस्ट की खबरों को बताया अफवाह
वहीं दूसरी ओर भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन खबरों को खारिज किया, जिनमें कहा गया था कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान उन्हें पीठ में चोट लगने के कारण आराम करने की सलाह दी गई है।
बुमराह ने जिस रिपोर्ट पर सवाल उठाया है, उसके अनुसार तेज गेंदबाज को घर पर आराम करने की सलाह दी गई है और उनसे प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में जल्दी वापसी के लिए दबाव न डालने का आग्रह किया गया है। एक्स पर कंटेंट एग्रीगेटर के मूल ट्वीट को बुमराह की प्रतिक्रिया के बाद हटा दिया गया।
मूल पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने लिखा कि, 'मुझे पता है कि फर्जी खबरें फैलाना आसान है, लेकिन इससे मुझे हंसी आ गई। सोर्स अविश्वसनीय हैं।'
कब होगी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम की घोषणा
बुमराह की चोट की चिंताओं ने बीसीसीआई को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा को एक सप्ताह के लिए टालने के लिए मजबूर किया था। हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीमों की घोषणा करने की समय सीमा रविवार है, लेकिन बीसीसीआई ने इसे आगे बढ़ाने की मांग की है।
ऑस्ट्रेलिया में बुमराह ने 13.06 की औसत और 28.3 की स्ट्राइक रेट के साथ पांच टेस्ट मैचों में 151.2 ओवर फेंके। वह अपने 32 विकेटों के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे। वह पर्थ में पहले टेस्ट के लिए स्टैंड-इन कप्तान भी थे क्योंकि रोहित शर्मा ने मैच छोड़ दिया था।
इस तेज गेंदबाज ने सिडनी में अंतिम टेस्ट के लिए भी टीम की कप्तानी की, जब रोहित ने बाहर बैठने का फैसला किया। अंतिम टेस्ट की पहली पारी में 10 ओवर गेंदबाजी करने के बाद वह चोटिल हो गए और दूसरी पारी में मैदान पर नहीं उतरे और मैच के बीच में स्कैन के लिए अस्पताल भी गए।












Click it and Unblock the Notifications