FACT CHECK: क्या हार्दिक पांड्या बीजेपी में शामिल हो गए? अमित शाह के साथ वायरल वीडियो का सच आया सामने

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस में कप्तान बनाए गए लेकिन उनकी कप्तानी का सिक्का चार मैचों में नहीं चला। 4 में से महज 3 मैचों में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा। एक मैच में मुंबई को जीत मिली। इस साल आईपीएल के साथ लोकसभा चुनाव भी हैं।

सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या और गृह मंत्री अमित शाह का एक वीडियो सामने आया है, इसमें दावा किया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या ने बीजेपी का दामन थमा लिया है। लोगों के कई कमेंट्स भी इस वीडियो पर आए हैं। हमने भी वीडियो की तह तक जाने का प्रयास किया।

hardik pandya

हार्दिक पांड्या का नाम अमित शाह पुकारते हैं और उनके साथ दीप प्रज्वलित भी करते हैं। कयास लगाये जाने लगे कि पांड्या बीजेपी में शामिल हो गए हैं लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। दरअसल हार्दिक पांड्या और अमित शाह एक कार्यक्रम में थे, उसका यह वीडियो है।

फरवरी महीने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। गुजरात के गांधीनगर में लोकसभा प्रीमियर लीग के समय पांड्या वहां थे। उनको भी उस कार्यक्रम में बतौर अतिथि बुलाया गया था। अमित शाह भी उस इवेंट में मौजूद थे और दोनों का वीडियो उस समय का है।

हालांकि काफी लोग इस वीडियो को सच भी मान चुके हैं। अमित शाह के साथ पांड्या को देखकर फैन्स भी मान रहे हैं कि पांड्या अब भाजपा के हो गए हैं लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं हुआ है। हार्दिक पांड्या का ध्यान फ़िलहाल क्रिकेट के तरफ ही है और वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+