विराट कोहली ने क्यों लिया टेस्ट से संन्यास? क्या BCCI ने किया मजबूर! चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने तोड़ी चुप्पी

इंग्लैंड के खिलाफ बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज के लिए शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। टेस्ट टीम घोषित करने के बाद चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने विराट कोहली के चौंकाने वाले टेस्ट रिटायरमेंट पर चुप्पी तोड़ी।

उन्होंने बताया कि कैसे टीम इंडिया के सबसे सफल टेस्ट कप्तान ने खुद आगे आकर ये फैसला लिया और कौन से हालात इस बड़े मोड़ तक पहुंचे। अगरकर ने साफ किया कि यह फैसला विराट कोहली का निजी था- और यह भारतीय क्रिकेट में एक नई पीढ़ी के सफर की शुरुआत का संकेत भी है।

Virat Kohli with Gautam Gambhir and Ajit Agarkar

क्या BCCI ने किया मजबूर?
कोहली पर यह फैसला थोपे जाने की अटकलों को खत्म करते हुए अगरकर ने दावा किया कि खुद कोहली ने सेलेक्टर्स से संपर्क किया और उन्हें अपने फैसले के बारे में बताया। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने कहा कि भले ही कोहली को रिप्लेस करना मुश्किल होगा, लेकिन जब फैसला खिलाड़ी की तरफ से आता है, तो उसका सम्मान किया जाना चाहिए।

'शायद अब समय आ गया था' - अजीत अगरकर
बीसीसीआई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शनिवार को मुंबई में अजीत अगरकर ने कहा, जब ऐसे खिलाड़ी संन्यास लेते हैं, तो टीम में बड़ी खाली जगह रह जाती है। अश्विन ने भी कुछ महीने पहले संन्यास लिया था। ये सभी भारतीय क्रिकेट के स्तंभ रहे हैं। यह हमेशा मुश्किल होता है। लेकिन इसे एक नए खिलाड़ी के लिए अवसर के रूप में भी देखा जा सकता है। पिछले कुछ महीनों में मेरी दोनों खिलाड़ियों से बातचीत हुई है। विराट ने अप्रैल की शुरुआत में खुद संपर्क किया और कहा कि वह अब खत्म करना चाहते हैं।'

वह हर गेंद में 200% देने वाले खिलाड़ी थे
अगरकर ने आगे कहा कि, 'हमने देखा है कि वह हर गेंद में 200 प्रतिशत झोंकने वाले खिलाड़ी थे। चाहे वह बल्लेबाजी कर रहे हों या मैदान में फील्डिंग कर रहे हों। उन्होंने अपनी ओर से सब कुछ दे दिया है। और अगर वह अब उस स्तर पर खुद को नहीं बनाए रख पा रहे, जिसे उन्होंने खुद के लिए तय किया था- और इतने सालों में जिस तरह से शानदार प्रदर्शन किया है- तो शायद यही सही समय था उनके लिए।

एक नई शुरुआत की ओर
इंग्लैंड का दौरा भारतीय टेस्ट क्रिकेट के एक नए युग की शुरुआत करेगा क्योंकि कोहली के साथ-साथ कप्तान रोहित शर्मा ने भी अपने टेस्ट करियर को अलविदा कह दिया है। रविचंद्रन अश्विन ने भी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (दिसंबर) के तीसरे टेस्ट के बाद संन्यास की घोषणा की थी, जो भारत की पिछली रेड-बॉल सीरीज थी।

शुभमन गिल को भारत का नया टेस्ट कप्तान बनाया गया है और माना जा रहा है कि वह विराट कोहली द्वारा छोड़ी गई नंबर चार की पोजिशन पर बल्लेबाजी करेंगे। ऋषभ पंत को नया उपकप्तान नियुक्त किया गया है। करुण नायर को सात साल बाद टीम में वापसी का मौका मिला है, और कोहली के संन्यास के चलते मिडल ऑर्डर में खाली हुई जगह के कारण वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा भी बन सकते हैं।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+