Dhruv Jurel: ध्रुव जुरेल ने सातवें नंबर पर बैटिंग कर जड़ा शतक, कोलंबो टेस्ट में भारत का स्कोर 500 पार
Dhruv Jurel: बारिश से प्रभावित कोलंबो टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल में ध्रुव जुरेल का बल्ला चला। उन्होंने मेजबान श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर पिटाई करते हुए टीम इंडिया को इस मुकाबले में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। जुरेल ने शानदार शतक जड़कर जलवा दिखाया।
दिन के खेल में जुरेल और ऋषभ पंत के बीच एक अहम भागीदारी हुई। पंत अपनी फिफ्टी जड़ने के बाद आउट होकर चले गए। ध्रुव जुरेल ने भी फिफ्टी जमा दी लेकिन वह अपना एक छोर पकड़कर खड़े हो गए। श्रीलंकाई गेंदबाजों को उन्होंने मौका नहीं दिया।

पहले सेशन के बाद बारिश के कारण गेम काफी देर तक प्रभावित रहा। इसके बाद तीसरे सेशन में गेम वापस शुरू हुआ। उस समय ध्रुव जुरेल ने अपना दूसरा टेस्ट सैकड़ा पूरा कर लिया। संयम के साथ खेलते हुए उन्होंने अपनी पारी में यह खास मुकाम हासिल कर लिया।
जुरेल का शतक होने के बाद भारत ने ज्यादा टाइम नहीं लगाया और पारी घोषी घोषित कर दी। 9 विकेट पर 503 के स्कोर पर भारत ने अपनी पहली पारी घोषित कर दी। ध्रुव जुरेल 177 गेंदों में 115 रनों की नाबाद पारी खेलकर आए। उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के जड़े। प्रसिद्ध कृष्णा ने नाबाद 4 रन बनाए। असिता फर्नांडो ने श्रीलंका के लिए सर्वाधिक 4 विकेट झटके।
जवाब में खेलते हुए श्रीलंकाई टीम की पहली पारी में अच्छी शुरुआत कर पाने में नाकाम रही। प्रसिद्ध कृष्णा ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने लाहिरू उदारा को आउट कर दिया, वह महज 1 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए।
इसके बाद दिन का खेल खत्म होने से थोड़ा पहले एक और विकेट गिरा। नाईट वॉचमैन के रूप में खेलने के लिए आए प्रभात जयसूर्या आउट हो गए। वह 2 रन बना पाए। स्टंप्स तक श्रीलंका का स्कोर 2 विकेट पर 3 रन था। कामिल मिशारा 5 रन बना क्रीज पर थे। श्रीलंका अभी भारत से 495 रन पीछे है।


Click it and Unblock the Notifications
