धोनी का देसी अंदाज़, रांची की सड़कों पर बनियान पहन विंटेज कार में निकले, वीडियो तेजी से वायरल

Dhoni Car Drive Video: पूर्व भारतीय कप्तान एम.एस. धोनी एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार क्रिकेट पिच पर नहीं, बल्कि एक नए एक्शन अवतार में। आर. माधवन के साथ एक फिल्म में उनका 'फाइटर हीरो' का किरदार सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। रांची पहुंचते ही धोनी ने कार चलाने का शौक पूरा किया।

​वैसे तो धोनी का बाइक और कारों के प्रति प्रेम जगजाहिर है और रांची में उनके पास गाड़ियों का एक विशाल कलेक्शन है। हाल ही में एक बार फिर प्रशंसकों को उनकी एक झलक देखने को मिली। जब धोनी अपनी विंटेज रोल्स-रॉयस लेकर सड़क पर निकले, तो उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।

MS Dhoni

फैंस में खुशी की लहर

युवा प्रशंसक अपनी बाइक पर उनका पीछा करने लगे, वहीं लोग अपने फोन में इस यादगार पल को कैद करने के लिए बेताब दिखे।

​नीले रंग की बनियान पहने हुए, धोनी जैसे ही अपनी कार में बाहर निकले, उनका इंतजार कर रहे प्रशंसकों में एक लहर दौड़ गई। यह सिर्फ एक क्रिकेटर का सफर नहीं था, बल्कि एक सुपरस्टार का अंदाज था, जिसे लोग करीब से देखना चाहते थे।

माही हैं 'ऑल-टाइम फेवरेट'

धोनी सिर्फ मैदान के ही नहीं, बल्कि अब कैमरे के सामने भी एक्शन और स्टाइल के नए मानक तय कर रहे हैं, जिसने उन्हें क्रिकेट के बाद भी 'ऑल-टाइम फेवरेट' बना दिया है।

रिटायरमेंट के बाद धोनी अलग-अलग अंदाज दिखाते रहते हैं। उनके पास कारों के अलावा बाइक का भी काफ़ी बड़ा कलेक्शन है। माही के पास 100 या उससे ज्यादा बाइक हैं, हालांकि उनमें सभी ऑपरेशनल नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+