धोनी ने रांची की सड़कों पर दौड़ाई धांसू कार, कीमत इतनी कि खरीद सकते हैं मुंबई में घर
पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी रिटायरमेंट के बाद आईपीएल में खेलते हैं और उनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है। धोनी को देखने भर के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है। रांची में अक्सर माही अपनी बाइक और कार से चलते हुए दिखाई देते हैं।
इस बीच एक बार फिर से माही ने अनोखे अंदाज में अपनी झलक दिखाई है। वह रांची में अपनी कार दौड़ाते हुए दिखाई दिए हैं। धोनी की कार का वीडियो वायरल हुआ है। आर्मी रंग की गाड़ी माही चला रहे थे और सोशल मीडिया पर उनका अंदाज वायरल हुआ है।

सबसे खास बात यही थी गाड़ी को इंडियन आर्मी थीम में मॉडिफाई किया गया था। वाहन पर लड़ाकू विमान, टैंक, एयरक्राफ्ट और एक्शन में नजर आते भारतीय सैनिकों की आकर्षक आर्टवर्क बनी हुई थी। लोगों का दिल सबसे ज्यादा इस थीम ने जीता है। धोनी की यह कार हमर (Hummer) है, जिसे मॉडिफाई किया गया है।
धोनी ने खुद मांगी आर्मी डिजाइन
IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कस्टमाइज़ेशन 2024 में रांची की एक कार डिटेलिंग स्टूडियो द्वारा किया गया था। स्टूडियो के फाउंडर अच्युत किशोर ने बताया कि धोनी ने खुद आर्मी थीम पर बेस्ड डिज़ाइन की मांग की थी, जिसे अब बखूबी तैयार कर दिया गया है।
कितनी है Dhoni की कार की कीमत
जहां तक इस गाड़ी की प्राइस की बात है, तो यह भी कम नहीं है। कार देखो के अनुसार इसकी कीमत 75 लाख रुपये है। मॉडिफाई करने के लिए अगर 5 लाख मानते हैं, तो रकम 80 लाख तक पहुँच जाती है, जो काफी है।
कार की कीमत में आ सकता है फ़्लैट
धोनी की कार की कीमत को देखा जाए, तो मुंबई के अच्छे इलाके में वन BHK का फ़्लैट खरीदा जा सकता है। धोनी के पास कारों और बाइक्स का जखीरा है। उनको कारों से ज्यादा बाइक चलाने का शौक है, वह अक्सर रांची की सड़कों पर अपनी बाइक चलाते हुए दिखाई देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications