'शर्म करो धनश्री, चहल को क्यों धोखा दे रही...', वायरल हुई क्रिकेटर की बीवी की ऐसी फोटो तो मचा बवाल
Dhanashree Verma Viral Photo: भारत के स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा एक बार फिर से चर्चा में हैं, वजह उनकी एक वायरल फोटो है, जिसे देखने के बाद चहल के फैंस का गुस्सा धनश्री पर फूटा है। दरअसल धनश्री ने हाल ही में लोकप्रिय डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' में भाग लिया था।

इस प्रोग्राम में उनके साथ कोरियोग्राफर प्रतीक उटेकर भी थे, जो कि म्यूजिक इंडस्ट्री का चर्चित चेहरा भी हैं। इस शो के बाद शो के सभी कलाकार एक पार्टी में भी शामिल हुए थे, जिसकी तस्वीरें लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर की है और वो वायरल हो गई हैं।
इन्हीं तस्वीरों में से एक तस्वीर धनश्री और प्रतीक की है, जिसमें प्रतीक ने धनश्री को पीछे से हग किया हुआ है, इस तस्वीर के वायरल होते ही चहल के फैंस बुरी तरह से धनश्री और प्रतीक पर भड़क गए और दोनों को खरी-खोटी सुनाने लग गए।
'चहल और दिनेश कार्तिक दोनों एक ही बीमारी के शिकार'
और देखते ही देखते धनश्री और प्रतीक को लोग ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा कि 'चहल और दिनेश कार्तिक दोनों एक ही बीमारी के शिकार।' एक यूजर ने लिखा कि 'अरे शर्म करो धनश्री, ये कर रही हो, चहल को धोखा दे रही हो।'
'ये डबल क्रॉस कर रही है क्रिकेटर को'
तो एक यूजर ने लिखा कि 'इस फोटो को देखने के बाद हर कोई ये ही कहेगा कि इन दोनों का अफेयर चल रहा है।' तो एक यूजर ने लिखा कि 'ये डबल क्रॉस कर रही है क्रिकेटर को'।
वैसे कुछ सोशल मीडिया पोस्ट पर ये भी दावा किया जा रहा है कि इस पार्टी में खुद चहल भी थे, फिलहाल धनश्री को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की बयानबाजी जारी है। हालांकि इस बारे में अभी तक धनश्री या चहल या प्रतीक की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।
आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब धनश्री और चहल के रिश्ते पर सवाल उठे हैं। धनश्री का नाम इससे पहले श्रेयस अय्यर, जोस बटलर और शिखर धवन जैसे लोगों से भी जुड़ चुका है। आपको बता दें कि धनश्री खुद शानदार कोरियोग्राफर हैं और वो कई सेलिब्रेटियों को डांस सिखा चुकी हैं। मालूम हो कि इससे पहले 'झलक दिखला जा 11' शो एक एपीसोड में खुद चहल ही अपनी पत्नी का हौसला बढ़ाने के लिए शो में पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications