'इतनी बड़ी दुनियां में, मिल जाएगा फिर कोई', Dhanashree Verma ने चहल से मांगे 60 करोड़? परिवार का छलका दर्द
Dhanashree Verma and Yuzvendra Chahal divorce News: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की तलाक की खबरों पर आखिरकार मुहर लगा दी गई है। शिखर धवन और हार्दिक पंड्या के बाद अब एक और क्रिकेटर अपनी पत्नी से तलाक ले चुका है। युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की तलाक को लेकर चर्चाओं का माहौल काफी पहले गर्म था, लेकिन अब ये कपल ऑफिश्यली रूप से अलग हो चुके हैं।
क्या युजवेंद्र चहल से मांगे 60 करोड़? (Dhanashree Verma and Yuzvendra Chahal divorce News)
धनश्री वर्मा द्वारा तलाक के बाद युजवेंद्र चहल से 60 करोड़ रुपये गुजारा भत्ता मांगने की खबरें भी सामने आई थी। इन अटकलों के बीच अब धनश्री वर्मा के परिवार के एक सदस्य ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसी कोई राशि नहीं मांगी गई है। धनश्री वर्मा के रिश्तेदार ने एक बयान में कहा कि गुजारा भत्ता राशि के बारे में फैलाए जा रहे निराधार दावों से हम बेहद नाराज हैं। मैं बिल्कुल स्पष्ट कर दूं- ऐसी कोई राशि कभी नहीं मांगी गई, न ही मांगी गई, या यहां तक कि पेशकश भी नहीं की गई।

धनश्री वर्मा के परिवार का छलका दर्द
युजवेंद्र चहल और डांसर-कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा ने कानूनी तौर पर तलाक ले लिया है। एबीपी लाइव की रिपोर्ट के अनुसार 19 फरवरी मंगलवार को तलाक की कार्यवाही पूरी हो गई। धनश्री वर्मा के परिवार ने कहा कि गुजारा भत्ता को लेकर फैली कोई भी अफवाह सच नहीं है। इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। ऐसी असत्यापित जानकारी प्रकाशित करना बेहद गैर-जिम्मेदाराना है, जो न केवल पार्टियों बल्कि उनके परिवारों को भी अनावश्यक अटकलों में घसीटती है।
आपसी सहमति से ली तलाक
परिवार ने आगे कहा कि इस तरह की लापरवाही से की गई रिपोर्टिंग से केवल नुकसान ही होता है, और हम मीडिया से आग्रह करते हैं कि वे गलत सूचना फैलाने से पहले संयम बरतें और तथ्यों की जांच करें और सभी की निजता का सम्मान करें। बता दें कि युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की तलाक की कार्यवाही के दौरान, जज ने अलग हुए जोड़े को 45 मिनट के काउंसलिंग सेशन से गुजरने का निर्देश दिया। पूछताछ करने पर, चहल और धनश्री दोनों ने पुष्टि की कि वे आपसी सहमति से तलाक ले रहे हैं।
फैंस ने दी नसीहत
तलाक के बाद से ही फैंस भी सोशल मीडिया पर इस कपल को लेकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इतनी बड़ी दुनियां में, मिल जाएगा फिर कोई, यकीं मानो यही सोच खा जा रही रिश्तों को। इसके अलावा भी कई फैंस ने इनके रिश्ते पर काफी कुछ लिखा है।












Click it and Unblock the Notifications