Yuzvendra Chahal से तलाक की खबरों के बीच धनश्री वर्मा का पोस्ट वायरल, बोलीं- 'अपनी किस्मत मैं खुद ही....'
Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma: डांसर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल पिछले कुछ समय से खबरों में छाए हुए हैं। कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। हालांकि अभी तक इस बात को लेकर कपल ने कोई कंफर्म जानकारी नहीं दी है।
धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल की शादी में अनबन
आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से धनश्री वर्मा और क्रिकेटर युजवेंद्र सिंह चहल की शादीशुदा जिंदगी में काफी तनाव चल रहा है। दोनों के बीच की अनबन को लेकर रूमर्स फैले हुए हैं। कहा जा रहा है कि दोनों ने अपनी राहें अलग करने का फैसला कर लिया है।

धनश्री वर्मा का लेटेस्ट पोस्ट हुआ वायरल
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने साल 2020 में शादी की थी। शादी के बाद अक्सर कपल सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते थे। लेकिन अब खबर है कि दोनों का तलाक होने जा रहा है। तलाक की इन खबरों के बीच ही धनश्री वर्मा का लेटेस्ट पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
धनश्री वर्मा ने दिखाई अपनी क्रिएटिविटी
युजवेंद्र चहल के साथ तलाक के रूमर्स के बीच धनश्री वर्मा इन सबके बीच अपनी क्रिएटिविटी दिखाने में बिजी हैं और सोशल मीडिया पर अपनी कला दिखाने में बिजी हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी पहली पॉटरी क्लास का एक्सपीरियंस लोगों के साथ शेयर किया है।
'अपनी किस्मत को खुद आकार दें'
धनश्री वर्मा अपनी पॉटरी क्लास में मिट्टी को आकार देते हुए अपने आंतरिक शांति को खोजने की बात कह रही हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- अपनी किस्मत को खुद आकार दें, एक टुकड़े में। मैं अपनी किस्मत खुद बना रही हूं। मेरी पहली पॉटरी क्लास और मुझे खुशी है कि ये इतना अच्छा निकला। इसे जरूर आजमाएं।
धनश्री वर्मा को किया जा रहा ट्रोल
-धनश्री वर्मा के इस पोस्ट को देखने के बाद जहां उनके फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। लोग इस पोस्ट को धनश्री के निजी जीवन के साथ जोड़ते हुए उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।
-लोगों की मानें तो क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक लेने के बाद धनश्री खुद को इसी तरह के कामों में बिजी रखने वाली हैं।
तलाक को लेकर धनश्री और युजवेंद्र से साधी चुप्पी
-आपको बता दें कि धनश्री वर्मा तलाक को लेकर अभी भी चुप्पी साधे हुए हैं जबकि सोशल मीडिया पर उन्हें इसके लिए कई तरह की बातें सुनाई जा रही हैं।
-धनश्री ने हाल ही में अपने एक पोस्ट में लिखा था- पिछले कुछ दिन मेरे और मेरे परिवार के लिए काफी मुश्किल रहे हैं। सबसे दुखद बात ये है कि बिना किसी तथ्य की जांच किए मेरे खिलाफ नकारात्मक बातें फैलाई जा रही हैं। मेरी चुप्पी कमजोरी का प्रतीक नहीं, बल्कि शक्ति का प्रतीक है।
धनश्री वर्मा और युजवेंद्र सिंह चहल के तलाक के रूमर्स क्यों फैले हैं?
-युजवेंद्र सिंह चहल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा को अनफॉलो कर दिया है और उनके साथ की सभी तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं।
-हालांकि, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धनश्री वर्मा के साथ एक तस्वीर रखी है जो रणवीर अल्लाहबादिया के साथ उनके पॉडकास्ट की है।
-वहीं धनश्री ने भी पति युजवेंद्र सिंह चहल को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है लेकिन उनके साथ तस्वीरें डिलीट नहीं की हैं।
-इसके बाद से ही रूमर्स फैल गए हैं कि घनश्री वर्मा और युजवेंद्र सिंह चहल की शादीशुदा जिदंगी ठीक नहीं चल रही है और वो जल्द ही तलाक ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications