'ठुकरा के मेरा प्यार, मेरा इंतकाम देखेगी', Dhanashree Verma को फैंस ने कर दिया बुरी तरह ट्रोल
Dhanashree Verma share Instagram photos: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चाओं का माहौल गर्म है। सोशल मीडिया पर लगातार इन दोनों को लेकर फैंस कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया कि ये दोनों जल्द ही तलाक ले सकते हैं। हालांकि, अधिकारिक तौर पर अभी इस बारे में कोई घोषणा नहीं की गई है।
धनश्री वर्मा ने शेयर की तस्वीर (Dhanashree Verma share Instagram photos)
एक फरवरी यानी शनिवार को धनश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने धनश्री को निशाने पर लेते हुए उन पर कई गंभीर आरोप लगाए। एक यूजर ने लिखा कि ठुकरा के मेरा प्यार, मेरा इंतकाम देखेगी। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि क्या आपको युजवेंद्र चहल की याद नहीं आती है?

फैंस ने किया जमकर ट्रोल
फैंस धनश्री वर्मा को ट्रोल कर उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। तलाक की खबर के बाद से धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं है। लेकिन एक फरवरी को उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की। तस्वीर शेयर करते ही फैंस उन्हें निशाने पर ले लिया और कई इल्जाम लगाए। धनश्री वर्मा की इन तस्वीरों पर फैंस बुरी तरीके से अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
चहल और धनश्री ने एक-दूसरे को किया अनफॉलो
सोशल मीडिया पर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के बीच तलाक की खबरें छाई हुई हैं। पिछले कुछ महीनों से दोनों कैमरे के सामने एक साथ नजर नहीं आए हैं, जिसके बाद फैंस के बीच कयासों का बाजार गर्म हो गया है। जनवरी महीने में चहल ने धनश्री वर्मा को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अनफॉलो कर दिया था, जिससे यह अफवाहें और भी मजबूत हो गईं। हालांकि, धनश्री वर्मा ने ट्रोलर्स के साथ किसी भी विवाद में उलझने के बजाय अपने करियर पर फोकस कर रही हैं।
धनश्री वर्मा की बड़ी फैन फॉलोइंग है और उन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाइफ में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। वे लगातार अपनी कला को नया आयाम दे रही हैं और अपने फॉलोअर्स के साथ कनेक्टेड रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications