Dhanashree Verma को तलाक से भारी एलिमनी राशि? युजवेंद्र चहल की IPL सैलरी का कितना गुना होगा पैसा

Dhanashree Verma and Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक की खबरें तो काफी चर्चा में है लेकिन दोनों तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई। मामला इन्स्टाग्राम तक ही सीमित लग रहा है। दोनों तरफ से कोई न कोई पोस्ट और स्टोरी आती हैं, वैलेंटाइन डे पर भी ऐसा ही हुआ था। इसके बाद धनश्री को ट्रोल किया गया था।

तलाक की पुष्टि नहीं हुई लेकिन धनश्री को मिलने वाली एलिमनी को लेकर पहले भी खबरें आती रही हैं और इस बार भी कुछ यही हुआ है। धनश्री वर्मा को मिलने वाले अमाउंट की राशि चौंकाने वाली है। रिपोर्ट्स के अनुसार बताई गई रकम काफी ज्यादा है। जितनी सैलरी चहल को आईपीएल में मिलती है, उससे कई गुना ज्यादा अमाउंट एलिमनी का होगा।

dhanashree verma and chahal

खबरों के अनुसार चहल की तरफ से धनश्री को बहुत बड़ी राशि बतौर एलिमनी देनी पड़ेगी। फ्री प्रेस जर्नल के अनुसार भारतीय क्रिकेटर को करीबन 60 करोड़ की रकम देनी पड़ेगी। हालांकि चहल और धनश्री दोनों ने ही इस मामले को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। सिर्फ इन्स्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते हैं। आईपीएल में चहल को पंजाब किंग्स से 18 करोड़ मिलेंगे और धनश्री की एलिमनी राशि तीन गुना से भी ज्यादा हो जाती है, यह काफी बड़ा अमाउंट है लेकिन आधिकारिक तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है।

वैलेंटाइन डे पर धनश्री वर्मा ने जिम के फोटो पोस्ट कर एक कैप्शन लिखा था, इसे देखने के बाद फैन्स ने उनको ट्रोल किया था। चहल के फैन्स ने धनश्री को कोसने में कमी नहीं छोड़ी। धनश्री ने लिखा था कि आज केके तो बनता है। उन्होंने वैलेंटाइन डे पर ख़ुशी में केक काटने की बात लिखी थी।

धनश्री वर्मा अपने काम में व्यस्त नजर आ रही हैं। दूसरी तरफ चहल ने भी अपना ध्यान गेम के ऊपर लगाया है। चहल इस समय पंजाब किंग्स के साथ जुड़े हुए हैं। इस सीजन आईपीएल में वह पंजाब के लिए खेलने वाले हैं। 18 करोड़ की रकम में पंजाब ने उनको खरीदा है।

सोशल मीडिया पर जब भी इस मुद्दे पर बहस छिड़ती है, तो भारतीय क्रिकेटर के फैन्स आगबबुला हो जाते हैं। गुस्से में सभी धनश्री को ही सुनाने लगते हैं लेकिन यह किसी को नहीं मालूम कि वास्तव में ऐसा क्या हुआ। हालांकि धनश्री के इन्स्टाग्राम अकाउंट पर अब भी युजी चहल के कई फोटो मौजूद हैं। उन्होंने कई फोटो डिलीट नहीं किये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+