IPL से पहले CSK नहीं इस नई टीम में शामिल हुए Rishabh Pant, मैदान पर चौके-छक्के बरसाने को तैयार

Delhi Premier League Rishabh Pant News: दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 के लिए खिलाड़ियों का ड्राफ्ट शुक्रवार को किया गया। इस ड्राफ्ट में ऋषभ पंत, इशांत शर्मा, यश धुल, आयुष बदोनी, अनुज रावत और हर्षित राणा जैसे नाम शामिल हैं। इस ड्राफ्ट में कुल 270 खिलाड़ियों को शामिल किया गया, जिसमें भारत, आईपीएल, राष्ट्रीय और अंडर-19 स्तर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं।

पुरानी दिल्ली के लिए खेलेंगे पंत

ऋषभ पंत लीग के पहले सीजन में पुरानी दिल्ली 6 का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस टीम में ऋषभ पंत के साथ सीनियर तेज गेंदबाज इशांत शर्मा भी शामिल हैं। टीम ने अपनी टीम को मजबूत करने के लिए ललित यादव और ऑलराउंडर शिवम शर्मा को भी शामिल किया है। इसके अलावा उन्होंने 20 वर्षीय सलामी बल्लेबाज अर्पित राणा और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को भी टीम में शामिल किया है।

Delhi 1

नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स में हर्षित राणा

हर्षित राणा को नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने अपने साथ जोड़ा है। राणा ने हाल ही में भारत के लिए टी 20 फॉर्मेट में अपने हुनर ​​का प्रदर्शन किया। उन्होंने आईपीएल 2024 सीजन में 13 मैचों में 19 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया और फिलहाल टीम इंडिया के साथ दौरे पर हैं। स्ट्राइकर्स ने केकेआर की विजयी आईपीएल टीम से लेग स्पिनर सुयश शर्मा को भी चुना।

सेंट्रल दिल्ली किंग्स में हैं ये खिलाड़ी

सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की कप्तानी करने वाले यश धुल को खरीदा। उन्होंने दाएं हाथ के लेग स्पिनर प्रिंस चौधरी को भी टीम में शामिल किया। इसके अलावा ओपनर हितेन दलाल, ऑलराउंडर जोंटी सिद्धू और विकेटकीपर बल्लेबाज लक्ष्य थरेजा को भी टीम में शामिल किया गया है।

ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने चुनी टीम

अनुज रावत ईस्ट दिल्ली राइडर्स के लिए खेलेंगे। रावत अपनी आक्रामक बल्लेबाजी शैली के लिए जाने जाते हैं और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हैं। तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह के साथ हिम्मत सिंह, मध्यम गति के गेंदबाज हिमांशु चौहान और धीमी गति के बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज हर्ष त्यागी भी राइडर्स में शामिल हुए।

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स में कौन

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स से आयुष बदोनी को चुना। उन्होंने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कुलदीप यादव और 23 वर्षीय प्रियांश आर्य को भी टीम में शामिल किया। बल्लेबाजी ऑलराउंडर सुमित माथुर भी टीम में शामिल होने वाले एक और अहम खिलाड़ी हैं।

वेस्ट दिल्ली लायंस में ये खिलाड़ी

वेस्ट दिल्ली लायंस ने सबसे पहले मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर ऋतिक शौकीन को चुना। इसके बाद उन्होंने तेज गेंदबाज नवदीप सैनी, मध्यक्रम के बल्लेबाज देव लाकड़ा, गेंदबाजी ऑलराउंडर दीपक पुनिया और ऑफ स्पिनर शिवांक वशिष्ठ को चुना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+