WPL 2023, DC vs RCB: आरसीबी को पहली जीत की तलाश, दिल्ली से बदला लेने की होगी कोशिश, जानें संभावित प्लेइंग 11

WPL 2023, DC vs RCB Playing XI: दिल्ली के खिलाफ दूसरी बार आरसीबी का सामना महिला आईपीएल में होने जा रहा है। आरसीबी को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है।

WPL 2023, DC vs RCB

WPL 2023, DC vs RCB Playing XI: विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन में आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही है। लीग के शुरुआती चार मैचों में स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा है। विमेंस प्रीमियर लीग शुरू होने से पहले कागजों पर आरसीबी की टीम सबसे मजबूत दिखाई पड़ रही थी। स्टार खिलाड़ियों से भरी इस टीम में कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं।

स्मृति मंधाना की कप्तानी रही है फ्लॉप

स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी को अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों ही हार का सामना करना पड़ा था। अब एक बार फिर आरसीबी के सामने दिल्ली की टीम होगी। ऐसे में आरसीबी की कोशिश दिल्ली को हराकर अपनी पहली जीत हासिल करने की होगी। भारत के लिए बल्लेबाजी में कमाल का प्रदर्शन करने वाली मंधाना बल्ले से अब तक फ्लॉप साबित रही है। बतौर कप्तान भी उन्होंने अपने फैसलों से फैंस को निराश ही किया है।

दिल्ली कैपिटल्स का रहा है कमाल का प्रदर्शन

वहीं दिल्ली अपने चार मैचों में से तीन में जीत हासिल कर चुकी है। दिल्ली को सिर्फ मुंबई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात जायंट्स को 10 विकेट से हरा दिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 105 रन ही बना पाई थी। जवाब में दिल्ली ने महज 7.1 ओवर में मुकाबले को अपने नाम कर लिया था। शैफाली वर्मा (76) और मेग लैनिंग (21) की शानदार पारियों के दम पर दिल्ली ने यह जीत हासिल की थी। शैफाली ने मैच में सिर्फ 19 गेंद में ही अर्धशतक जड़कर गुजरात से मैच को काफी दूर कर दिया था।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, लॉरा हैरिस, जेमिमाह रोड्रिग्स, मारिजैन कप्प, जेस जोनासेन, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, राधा यादव, शिखा पांडे, तारा नॉरिस।

आरसीबी: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एलिस पेरी, हीथर नाइट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), एरिन बर्न्स, श्रेयंका पाटिल, कनिका आहूजा, सहाना पवार, कोमल जंजाद, रेणुका सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+