Preity Zinta की टीम ने निकाला तो दिल्ली ने संभाला, अब 70 गेंदों में शतक जड़ छा गया ये बल्लेबाज
Delhi Capitals star Ashutosh Sharma: दिल्ली कैपिटल्स के उभरते सितारे आशुतोष शर्मा ने इंग्लैंड के क्लब क्रिकेट में शानदार शुरुआत की है। 26 वर्षीय आशुतोष शर्मा ने विगन क्रिकेट क्लब के लिए डेब्यू मैच में ही 70 गेंदों पर शतक जड़कर अपनी क्षमता का परिचय दिया। आशुतोष पिछले सीजन पंजाब के लिए आईपीएल में कमाल का प्रदर्शन किया था, इसके बावजूद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था।
पंजाब ने छोड़ा तो दिल्ली ने अपनाया (Delhi Capitals star Ashutosh Sharma)
प्रीति जिंटा की पंजाब किंग्स से बाहर होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने आशुतोष को अपने साथ जोड़ने का काम किया। 31 मई को लिवरपूल और डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलते हुए उन्होंने खराब शुरुआत के बाद टीम को मजबूत आधार दिया। फॉर्मबी क्रिकेट क्लब के खिलाफ 10 ओवर में 17 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए आशुतोष ने सलामी बल्लेबाज एवेन डालुगोड़ा के साथ 23.4 ओवर में 153 रनों की साझेदारी कर मैच का रुख बदल दिया।

आठ चौकों और छह छक्कों की मदद से जड़ा शतक
अपनी शतकीय पारी में उन्होंने आठ चौकों और छह छक्कों की मदद से लगभग 137 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। 34वें ओवर में 100 रन पूरे करने के बाद आउट होने तक उन्होंने टीम को प्रतिस्पर्धात्मक स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि, उनकी पारी के बावजूद विगन टीम 241 रन पर सिमट गई और फॉर्मबी ने मैच जीत लिया। इस प्रदर्शन पर दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर और पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने भी ट्विटर पर उनकी तारीफ की।
दिल्ली कैपिटल्स ने दिए थे 3.8 करोड़
आशुतोष का आईपीएल 2025 में भी शानदार प्रदर्शन रहा, जहां दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 3.8 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने 29.14 की औसत और 160.62 की स्ट्राइक रेट से 204 रन बनाए, जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ नाबाद 66 रनों की तेजी से पारी खास रही। यह पारी दिल्ली को आखिरी ओवर में जीत दिलाने में निर्णायक रही, हालांकि टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी।
ऐसा रहा है क्रिकेट करियर
अपने क्रिकेट करियर में आशुतोष ने 14 लिस्ट ए, 44 टी20 और आठ प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिनमें रेड-बॉल क्रिकेट में उनका उच्चतम स्कोर 123 रन है। इंग्लैंड की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में इस तरह की शुरुआत उनके भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत है। उनकी मेहनत और प्रतिभा उन्हें आने वाले समय में और ऊंचाइयों तक ले जाने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications